गठबंधन की बैठक में बनी रणनीति, मतदाता सूची में पारदर्शिता व मताधिकार की सुरक्षा का उठेगा मुद्दा
हजारीबाग। लोकतंत्र की मजबूती, मताधिकार की सुरक्षा व संविधान के मूल्यों की रक्षा के मुद्दे को लेकर इंडिया गठबंधन की ओर से 8 अक्टूबर को हजारीबाग में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ मार्च निकाला जाएगा। कार्यक्रम की शुरूआत डिस्ट्रिक्ट बोर्ड चौक स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण से होगी। इसके बाद गठबंधन के नेता व कार्यकर्ता मार्च में शामिल होंगे। मार्च की तैयारियों को लेकर मंगलवार को जिला कांग्रेस कार्यालय कृष्ण बल्लभ आश्रम में इंडिया गठबंधन की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व मंत्री सह जिला कांग्रेस अध्यक्ष जय प्रकाश भाई पटेल ने की। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत रखने के लिए मताधिकार की सुरक्षा व मतदाता सूची में पारदर्शिता जरूरी है। उनके अनुसार ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान के माध्यम से लोगों को उनके संवैधानिक अधिकारों के प्रति जागरूक किया जाएगा। पूर्व विधायक उमाशंकर अकेला ने कहा कि लोकतंत्र की रक्षा केवल राजनीतिक दलों की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि इसमें प्रत्येक नागरिक की भूमिका है। वहीं इंडिया गठबंधन की ओर से सीपीआई (एम) के गणेश कुमार सिटू ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार व चुनाव आयोग की डायरेक्टर जनरल, इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी सीमा खन्ना की गिरफ्तारी की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि एक साजिश के तहत चुनाव आयोग का कार्य निजी कंपनी को सौंपा गया है। बैठक में 8 अक्टूबर के मार्च को लेकर कार्यकर्ताओं के बीच जिम्मेदारियों व कार्यक्रम की तैयारियों पर भी चर्चा की गई। बैठक का धन्यवाद ज्ञापन नगर परवेज अहमद ने किया। बैठक में कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष भीम कुमार, सीपी के पच्चू राणा, अनिरुद्ध प्रसाद, अनवर हुसैन, राजद के हिरामन यादव, शमशेर आलम, सीपीआई (एमएल) के सुधीर यादव, प्रदेश कोआॅर्डिनेटर बिनोद कुशवाहा, प्रदेश सचिव रेणु कुशवाहा, साजिद अली खान, पूर्व अध्यक्ष विजय कुमार यादव, अवधेश कुमार सिंह, रजी अहमद, कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष निसार खान, बिनोद सिंह, विरेन्द्र कुमार सिंह, शशि मोहन सिंह, निजामुद्दीन अंसारी, मकसुद आलम, लखराज सिंह, सलीम रजा, बाबर अंसारी, संजय सिंह, दिलीप कुमार, रवि जावेद इकबाल, रघु जायसवाल, कृष्णदेव प्रसाद सिंह, कैलाश पति देव, सरयू यादव, सुनील कुमार ओझा, ओमप्रकाश गोप, मनोज नारायण भगत, दिनेश्वर पासवान, पंचम पासवान, बाबु खान, अजय कुमार यादव, मो. असलम, माशूक अंसारी, मो. रब्बानी, मो. शहाबुद्दीन, कृष्णा कुशवाहा, भैया असीम कुमार व संजय मिश्रा समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस व इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ता मौजूद थे।
