रांची। झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष कुमार गौरव के नेतृत्व में मंगलवार को सैकड़ों की संख्या में युवा कांग्रेस के कार्यकतार्ओं ने चुनाव आयोग कार्यालय धूर्वा में घेराव कर जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने विशेष गहन पुनरीक्षण (रकफ) की प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं तथा मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार की कार्यप्रणाली को लेकर अपना विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शन को संबोधित करते हुए प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष कुमार गौरव ने कहा कि देश में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के नाम पर बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम प्रभावित होने की आशंका पैदा हुई है। कांग्रेस का आरोप है कि रकफ की प्रक्रिया के माध्यम से मतदाताओं के लोकतांत्रिक अधिकारों को कमजोर करने और वोटों को प्रभावित करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मतदाता का वोट उसका संवैधानिक अधिकार है और किसी भी प्रक्रिया के नाम पर योग्य मतदाताओं को उनके मतदान के अधिकार से वंचित नहीं किया जा सकता। चुनाव आयोग जैसी संवैधानिक संस्था से निष्पक्षता, पारदर्शिता और जवाबदेही की अपेक्षा की जाती है।हमारी मांग हैँ कि ज्ञानेश कुमार ने जिस तरह से संविधान और लोकतंत्र की हत्या की है उसे तत्काल इस्तीफा देना चाहिए यहां उसे बर्खास्त करें केंद्र सरकार
युवा कांग्रेस नेताओं ने कहा कि मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के कार्यकाल और रकफ की प्रक्रिया को लेकर विपक्ष द्वारा लगातार गंभीर सवाल उठाए जा रहे हैं। कांग्रेस की मांग है कि मतदाता सूची में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी अथवा अनियमितता की निष्पक्ष जांच हो तथा जिन योग्य मतदाताओं के नाम प्रभावित हुए हैं, उनके नाम सुरक्षित किए जाएं। प्रदर्शन के दौरान युवा कांग्रेस कार्यकतार्ओं ने चुनाव आयोग से रकफ प्रक्रिया में पूर्ण पारदर्शिता सुनिश्चित करने, मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा करने तथा चुनावी प्रक्रिया की निष्पक्षता एवं विश्वसनीयता बनाए रखने की मांग की। कुमार गौरव ने कहा कि लोकतंत्र में जनता का विश्वास बनाए रखना चुनाव आयोग की सर्वोच्च जिम्मेदारी है। युवा कांग्रेस लोकतंत्र, संविधान और मताधिकार की रक्षा के लिए अपनी आवाज मजबूती से उठाती रहेगी।
