कौल्हुआ पहाड़ की तलहटी में वन विभाग ने चलाया स्वच्छता अभियान

360° Ek Sandesh Live


रिपोर्ट/अशोक अनन्त

हंटरगंज (चतरा) झारखण्ड के सुप्रसिद्ध तीर्थ स्थल कौल्हुआ पहाड़ की तलहटी स्थित हटवरिया में वन विभाग के नेतृत्व में एक विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य तीर्थ क्षेत्र और उसके आसपास के पर्यावरण को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखना है।
इस अवसर पर वन विभाग के अधिकारियों और सभी वन कर्मियों ने पूरे उत्साह के साथ स्वच्छता अभियान में श्रमदान किया। अभियान का नेतृत्व मुख्य रूप से फोरेस्टर उज्जवल कुमार, प्रधान वनरक्षी मुकेश कुमार, दीपक खलखो, अमरदीप टोप्पो और अमरेंद्र राणा ने किया।
लाउडस्पीकर से दुकानदारों को किया गया जागरूक सिर्फ साफ-सफाई ही नहीं, बल्कि इस अभियान के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का एक बड़ा संदेश भी दिया गया। वन विभाग की टीम ने लाउडस्पीकर के जरिए स्थानीय दुकानदारों और ग्रामीणों को जागरूक किया। सभी दुकानदारों से अपने प्रतिष्ठानों को पूरी तरह से ‘प्लास्टिक मुक्त’ बनाने और कचरे के सही निपटारे के लिए दुकान के सामने अनिवार्य रूप से डस्टबीन (कूड़ेदान) रखने की अपील की गई। वन कर्मियों ने संदेश दिया कि तीर्थ स्थल की पवित्रता और पर्यावरण की रक्षा हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है। इस पहल की स्थानीय लोगों और तीर्थयात्रियों ने भी काफी सराहना की है।

Spread the love