मोरहाबादी में देर रात अड्डेबाजी पर पुलिस सख्त, सड़क किनारे बैठे लोगों को खदेड़ा

360° Ek Sandesh Live

रांची। राजधानी रांची के मोरहाबादी इलाके में देर रात तक अड्डेबाजी करने वालों के खिलाफ पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है।
पुलिस ने मंगलवार देर रात क्षेत्र में गश्त कर सड़क किनारे और सार्वजनिक स्थानों पर बैठकर अड्डेबाजी करने वालों को वहां से हटाया। इस दौरान सार्वजनिक स्थानों पर सिगरेट पी रहे लोगों को भी पुलिस ने खदेड़ा और भविष्य में देर रात अनावश्यक रूप से अड्डेबाजी नहीं करने की हिदायत दी।पुलिस ने लोगों को चेतावनी दी कि किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि या कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाले कार्य में संलिप्त पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की इस कार्रवाई का उद्देश्य मोरहाबादी क्षेत्र में देर रात होने वाली अनावश्यक भीड़ को नियंत्रित करना और आम लोगों की सुरक्षा के साथ कानून-व्यवस्था बनाए रखना है।पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि देर रात बिना किसी जरूरी काम के सार्वजनिक स्थानों पर भीड़ न लगाएं और अड्डेबाजी से बचें। साथ ही कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करने की अपील की गई है।पुलिस ने स्पष्ट किया है कि निर्देशों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा सकती है

Spread the love