BY AKHBAR
मांडू/रामगढ़। मांडू प्रखंड क्षेत्र में रविवार को कलश स्थापना के साथ नौ दिवसीय शारदीय दुर्गा पूजा का शुभारंभ हुआ। क्षेत्र के गरगाली, मांडू चट्टी, मांडूडीह और राधानगर सहित विभिन्न स्थानों पर विधि-विधान के साथ कलश स्थापना की गई। इसके साथ ही पूरे क्षेत्र में मां दुर्गा की आराधना को लेकर भक्तिमय वातावरण बन गया है। दुर्गा पूजा के शुभारंभ के साथ ही मंदिरों और पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं की चहल-पहल बढ़ गई है। श्रद्धालु प्रतिदिन मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। नौ दिनों तक चलने वाले इस धार्मिक अनुष्ठान को लेकर लोगों में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। मांडू क्षेत्र में चारों ओर भक्ति, श्रद्धा और उल्लास का माहौल है। श्रद्धालु मां दुर्गा की आराधना में लीन होकर परिवार और समाज की सुख-समृद्धि, शांति तथा खुशहाली की कामना कर रहे हैं। दुर्गा पूजा को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल बना हुआ है।
