सरायकेला: झारखंड मुक्ति मोर्चा जिला समिति, सरायकेला-खरसावां की ओर से आयोजित बीएलए-2 प्रशिक्षण सह कार्यशाला एवं संगठन सुदृढ़ीकरण कार्यक्रम सरायकेला टाउन हॉल में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य रूप से विशेष गहन पुनरीक्षण के संबंध में मतदाताओं के बीच जागरूकता बढ़ाने तथा बीएलए-2 कार्यकर्ताओं को उनके दायित्वों एवं भूमिका के संबंध में विस्तृत प्रशिक्षण प्रदान किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए झामुमो के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता विनोद कुमार पाण्डेय ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती निष्पक्ष एवं त्रुटिरहित मतदाता सूची पर निर्भर करती है। उन्होंने कहा कि बीएलएपूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार आज झारखंड मुक्ति मोर्चा पूर्वी सिंहभूम जिला समिति द्वारा प्रस्तावित बूथ स्तरीय मतदान अभिकर्ता के प्रशिक्षण शिविर का आयोजन पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष विक्टर सोरेन के नेतृत्व में जमशेदपुर सिदगोड़ा स्थित बिरसा मुंडा टाउन हॉल मे किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सह वक्ता के रूप में उपस्थित झामुमो के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता बिनोद कुमार पाण्डेय ने सर्वप्रथम पार्टी के वरीय अधिकारियों के साथ,कार्यक्रम स्थल पर रखे गए शहीद एवम पार्टी के अमर सेनानियों के छाया चित्रों पर माल्यार्पण एवम पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया तत्पश्चात दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया ।
