रिम्स में बायोमेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट व फायर सेफ्टी पर कार्यशाला संपन्न

360° Ek Sandesh Live

By Sunil Verma
रांची: रिम्स परिसर में जैव-चिकित्सा अपशिष्ट प्रबंधन और अग्निशामक यंत्र प्रशिक्षण पर एक विशेष कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। इस महत्वपूर्ण जागरूकता और प्रशिक्षण सत्र का आयोजन अपर चिकित्सा अधीक्षक, रिम्स के नेतृत्व में अस्पताल प्रबंधन विभाग के छात्रों, सीनियर रेजिडेंट्स और इंफेक्शन कंट्रोल नर्सों की संयुक्त टीम ने किया। जैव-चिकित्सा अपशिष्ट पर इंफेक्शन कंट्रोल नर्सों और अस्पताल प्रबंधन विभाग के छात्रों ने विभिन्न रंगों के कूड़ेदानों के वैज्ञानिक उपयोग पर प्रकाश डाला। उन्होंने संक्रमित कचरे के सुरक्षित पृथक्करण और निपटान की मानक प्रक्रियाओं का प्रदर्शन किया। अग्निशामक यंत्रों का प्रशिक्षण सीनियर रेजिडेंट्स और सुरक्षा विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में अस्पताल के कर्मचारियों को आग लगने की आपातकालीन स्थिति से निपटने के गुर सिखाए गए। प्रतिभागियों को विभिन्न प्रकार के अग्निशामक यंत्रों को चलाने की तकनीक का अभ्यास कराया गया।संक्रमण नियंत्रण और सुरक्षा मानक की कार्यशाला के दौरान अस्पताल के अंदर क्रॉस-इंफेक्शन को रोकने, स्वच्छता बनाए रखने और आकस्मिक आपदाओं के समय त्वरित प्रतिक्रिया देने पर विशेष जोर दिया गया।इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य अस्पताल परिसर में मरीजों, आगंतुकों और मेडिकल स्टाफ के लिए एक सुरक्षित, स्वच्छ और आपदा-मुक्त वातावरण सुनिश्चित करना था। कार्यक्रम के अंत में अपर चिकित्सा अधीक्षक ने सभी प्रतिभागियों की सराहना करते हुए भविष्य में भी इस प्रकार के जागरूकता अभियानों को नियमित रूप से आयोजित करने की बात कही।

Spread the love