By Nutan
लोहरदगा: लोहरदगा जिला सेवा भारती के तत्वावधान में चुन्नीलाल स्कूल परिसर में लगातार चल रहे साप्ताहिक नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर के 202वें (दो सौ दो) सप्ताह के अवसर पर, आगामी 26 को प्रसिद्ध एवं अनुभवी दंत चिकित्सक डॉक्टर राजेश कुमार उपस्थित होकर अपनी नि:शुल्क सेवा प्रदान करेंगे। जिला अध्यक्ष दीपक सर्राफ ने बताया कि 1 जून 2022 से निरंतर चल रही यह निशुल्क स्वास्थ्य शिविर जरूरतमंदों के लिए वरदान साबित हो रही है। प्रत्येक रविवार को सुबह 7:30 से 8:30 बजे तक आयोजित की जाती है । कल होने वाले इस शिविर में समाजसेवी दंत चिकित्सक डॉक्टर राजेश कुमार विशेष रूप से मरीजों का चेकअप कर उनका इलाज करेंगे। उन्होंने आगे बताया कि यहाँ हीमोग्लोबिन, शुगर, वजन, बी.पी, हार्टबीट, ऑक्सीजन लेवल और यूरिक एसिड आदि की नि:शुल्क जांच की जाती है, जबकि अन्य विशेष जांचें रांची पैथोलॉजी के संचालक आशीष अग्रवाल के सहयोग से मात्र आधे हीं खर्च पर उपलब्ध कराई जा रही हैं। जिला अध्यक्ष दीपक सर्राफ ने आम जनमानस से अपील की है कि वे इस शिविर में आकर नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच का लाभ उठाएं। विशेषकर 26 अप्रैल 2026 को दन्त चिकित्सक से अपने दांतों का उचित इलाज कराकर डॉक्टर के परामर्श से स्वस्थ जीवन यापन करें, क्योंकि स्वस्थ शरीर ही जीवन का मुख्य आधार है।
