सुकुरहुटू में झारखंड स्थापना दिवस व भगवान बिरसा मुंडा जयंती समारोह जतरा का हुआ भव्य आयोजन : अनुप लोहरा

360° Ek Sandesh Live


Ranchi/ Kanke : बिरसा मुंडा सेवा समिति सुकुरहुटू के तत्वाधान में बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के सामने बिरसा मैदान में झारखंड स्थापना दिवस और भगवान बिरसा मुंडा जयंती के अवसर पर खोड़हा जतरा का भव्य आयोजन रखा गया। जतरा में मुख्य अतिथि के रूप में कांके क्षेत्र के विधायक सुरेश कुमार बैठा द्वारा भव्य मेला आयोजन के लिए समिति के पदाधिकारीयों को शुभकामना और बधाई देते हुए जतरा परिसर में एक सामुदायिक भवन एवं चेंज रूम बनवाने का घोषणा किए। विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित लोकहित अधिकार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व रांची लोकसभा प्रत्याशी हरिनाथ साहू ने भगवान बिरसा मुंडा के देश की आजादी में उनके संघर्ष और सर्वोच्च बलिदान को याद करते हुए कहा कि उनकी वीर गाथा और उलगुलान सदैव देश के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बना रहेगा। श्री साहू ने कहा बिरसा मुंडा सेवा समिति कांके द्वारा आयोजित मेला का मुख्य उद्देश्य सामूहिक एकता के द्वारा अपनी झारखंडी भाषा, संस्कृति सभ्यता और जमीन को बचाना है। कार्यक्रम का शुभारंभ स्थानीय पाहन पुजारी द्वारा विधिवत और पूरे विधि विधान के साथ पूजा कर एवं भगवान बिरसा मुंडा के आदमकत चित्र पर पुष्पांजलि कर किया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से संस्थापक सहदेव मुंडा मुख्य संरक्षक हरिनाथ साहू, कार्यकारी अध्यक्ष प्रदीप ठाकुर, जिला परिषद सदस्य सुषमा देवी, संरक्षक बसंत महतो, दुती मुंडा, पूर्व उपप्रमुख सज्जाद अंसारी, विधायक प्रतिनिधि प्रशांत बैठा, गौरीशंकर महतो, विस्थापन संघर्ष समिति के अध्यक्ष राजकुमार महतो, झारखंड आंदोलनकारी हीरानाथ साहू, बलदेव साहू, उनिल महतो, पंकज मुंडा, विलियम्स लकड़ा, आलोक बैठा, राजेंद्र महतो, संजय लोहरा, सरवन लोहार, बबलू नायक, अमित पॉल, संजय मुंडा, रामबृत महतो, महिला अध्यक्ष अर्पना बाड़ा, पूर्व मुखिया रीना मुंडा, कोषाध्यक्ष अनीता तिर्की ,नेहा ठाकुर, सविता देवी, सोनी मुंडा, आरती तिर्की, सोनी ठाकुर जेठू नायक, महावीर दोहरा,संजू टेंट एवं अनूप साउंड का महत्वपूर्ण भूमिका रहा।

Spread the love