नीले ड्रम वाला सौरभ हत्याकांड : मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला को फांसी की सजा

360° Ek Sandesh Live

मेरठ । उत्तर प्रदेश में मेरठ जनपद के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में बुधवार को जिला जज अरविंद कुमार मिश्रा की अदालत ने सजा पर सुनवाई की। अदालत ने सौरभ के हत्यारे मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला को दाेषी करार देते हुए फांसी की सजा सुनाई है। दोषी मुस्कान-साहिल को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अदालत में पेश किया गया था। उल्लेखनीय है कि 3 मार्च 2025 को मेरठ के ब्रह्मपुरी इलाके में सौरभ राजपूत की हत्या की गई थी। हत्या के बाद शव के टुकड़े कर उसे एक नीले ड्रम में भरकर सीमेंट से जमा दिया था। पुलिस ने हत्या के आरोप में मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल शुक्ला को 19 मार्च 2025 को गिरफ्तार किया था। आज दोनों को सजा सुनाई गई है।

Spread the love