लखनऊ। रक्षा मंत्री और लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह तीन दिवसीय दौरे पर गुरुवार को लखनऊ पहुंचे। लखनऊ एयरपोर्ट पर उनका स्वागत हुआ। उनके स्वागत के लिए उप्र के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के अलावा भाजपा के अन्य नेता हवाई अड्डा पहुंचे। इसके बाद आईआईएम रोड स्थित अल्लूनगर डिगुरिया चौक पर फैजुल्लागंज के बाढ़ प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री वितरित करने के साथ ही वह इस दाैरे में विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।-
