आल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन की बैठक संपन्न

360° Ek Sandesh Live


रिपोर्ट/ अकबर अंसारी
रामगढ़। शहर स्थित कार्यालय में आज आॅल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अकरअ के प्रदेश सचिव त्रिलोकीनाथ ने की। बैठक में आगामी 1 नवंबर 2026 को जिला सम्मेलन आयोजित करने का निर्णय लिया गया। इस दौरान छात्रों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही, जिले में नई कमिटी के गठन पर जोर दिया गया, ताकि छात्रों की समस्याओं को उचित मंच पर उठाया जा सके और उनके अधिकारों के लिए संगठित तरीके से संघर्ष किया जा सके। बैठक में शिल्पी घोषाल, सावली मुंडा, अन्नू घोषाल, अभिषेक बेदिया, सौरभ बेदिया, एमडी रेहान अंसारी सहित कई छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे। बैठक में जिला सम्मेलन की तैयारियों को लेकर भी चर्चा की गई। उपस्थित सदस्यों ने छात्र हितों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने तथा संगठन को मजबूत बनाने की आवश्यकता पर बल दिया।

Spread the love