MUKESH KUMAR
नामकुम: नामकुम थाना क्षेत्र के सदाबहार चौक व नामकुम बजार तक अवैध अतिक्रमण को नामकुम थाना प्रभारी के नेतृत्व में जेसीबी के द्वारा हटाए गए। इस दौरान सैकड़ों कि संख्या में सड़क के किनारे बने दुकानों को पुरी तरह से अतिक्रमण मुक्त कर दिया गया है। इस दौरान थाना प्रभारी रामनारायण सिंह ने कहा कि सड़क के किनारे जो भी लोग सड़क पर अतिक्रमित कर दुकान संचालित कर रहे हैं, वह स्वत हटा ले अन्यथा कानून के नियमों अनुसार उन्हें नोटिस देकर हटा दिया जाएगा।
वही इस दौरान कई स्थानीय व समाजसेवी ने कहा कि सदाबहार चौक से लेकर नामकुम बाजार तक सड़क के बिल्कुल सटे हुए दुकानदार अतिक्रमण कर दुकान चला रहे थे प्रशासन द्वारा कई बार इन्हें नोटिस दिया गया इसके बावजूद भी यह अपनी मनमानी कर रहे थे। लेकिन जिस तरह से थाना प्रभारी ने इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए नियम संगत कार्रवाई करते अक्तिक्रमण किया हटा गया है यह बहुत ही सराहनीय कदम है। इस दौरान नामकुम थाना के सब इंस्पेक्टर जयदेव शराक, सोनू दास, गौतम गिरी, सत्येंद्र सिंह सहित हिद अन्य थाना के प्राधिकारी मौजूद रहे।
