Eksandeshlive Desk
रांची: केंद्रीय सतर्कता आयोग के निर्देशानुसार पावरग्रिड के झारखंड स्थित विभिन्न उपकेंद्रों एवं कार्यालयों में सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2026 का शुभारंभ सत्यनिष्ठा प्रतिज्ञा के साथ किया गया। इस अवसर पर नामकुम उपकेंद्र, कोडरमा टीएलओ, न्यू रांची उपकेंद्र (बेड़ो), 400 केवी जीआईएस चंदवा उपकेंद्र, चाईबासा उपकेंद्र तथा मैथन टीएलएम कार्यालय में अधिकारियों, कर्मचारियों एवं एएमसी स्टाफ ने सत्यनिष्ठा एवं ईमानदारी की शपथ ली। प्रतिभागियों ने अपने कार्यों में पारदर्शिता, निष्पक्षता और उत्तरदायित्व बनाए रखने तथा भ्रष्टाचार के विरुद्ध सदैव सतर्क रहने का संकल्प लिया। इस वर्ष की थीम “सत्यनिष्ठा से समृद्धि” है। सतर्कता जागरूकता सप्ताह के दौरान पावरग्रिड के विभिन्न प्रतिष्ठानों में नैतिक मूल्यों, सुशासन एवं पारदर्शी कार्यसंस्कृति को बढ़ावा देने हेतु विविध जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
