होटल के मैनेजर की हत्या, सड़क के किनारे मिला शव

360° Ek Sandesh Live

रांची; पिठौरिया थाना क्षेत्र में अपराधियों ने कृष्णा होटल के मैनेजर बालेश्वर गोराई की हत्या कर दी। होटल से घर लौटने के दौरान बालेश्वर को निशाना बनाया गया। शुक्रवार सुबह बालेश्वर का शव बरामद किया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।बालेश्वर गोराई के मित्र संदीप साहू ने बताया की होटल में काम करने के बाद वह घर लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में अज्ञात अपराधियों ने उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। काफी देर तक जब वह घर नहीं पहुंचा तो परिजनों और परिचितों को चिंता हुई। इसके बाद उसकी तलाश शुरू की गई। खोजबीन के दौरान उसका शव बरामद हुआ। शव मिलने की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। बालेश्वर गोराई की हत्या किस वजह से की गई और इस वारदात में किन लोगों का हाथ है, इसका खुलासा अभी नहीं हुआ है। पिठोरिया थाना प्रभारी सतीश पांडेय ने बताया कि जांच के बाद ही हत्या की असली वजह और इसमें शामिल लोगों के बारे में स्पष्ट जानकारी मिल सकेगी, मामले की तफ्तीश की जा रही है। दूसरी तरफ बालेश्वर की हत्या के बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है। आक्रोशित लोगों ने पिठोरिया चौक जाम कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है। प्रदर्शनकारी अपराधियों की अविलंब गिरफ्तारी और मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा देने की मांग कर रहे हैं। चौक पर सड़क जाम होने से आवागमन भी प्रभावित हुआ है। पुलिस ने समझा बुझाकर सड़क जाम हटवाया।

Spread the love