धनबाद स्टेशन पर रेलवे सतर्कता विभाग का जागरूकता अभियान, ठगी से बचने के लिए यात्रियों को किया जागरूक

360° Ek Sandesh Live

धनबाद ; धनबाद रेलवे स्टेशन परिसर में शुक्रवार को पूर्व मध्य रेलवे हाजीपुर मुख्यालय के सतर्कता विभाग की ओर से जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान नाटक के माध्यम से यात्रियों को रेल में होने वाली ठगी से बचने के प्रति जागरूक किया गया। अभियान के बारे में जानकारी देते हुए टीम के अरुण कुमार ने बताया कि हाजीपुर मुख्यालय की ओर से पांचों डिवीजनों में यह अभियान चलाया जा रहा है। अक्सर देखा जाता है कि असामाजिक तत्व रेलवे में सीधी नौकरी लगवाने, कन्फर्म टिकट दिलाने व सीनियर सिटीजन कोटा के नाम पर यात्रियों से ठगी करते हैं। उन्होंने कहा कि रेलवे में भर्ती का एक ही माध्यम है आरआरसी व आरआरबी। इसके अलावा किसी भी तरह से नौकरी का झांसा देने वाले ठग होते हैं। यात्रियों से अपील की गई कि वे उचित जगह से उचित तरीके से टिकट लें व किसी के बहकावे में न आएं। टीम धनबाद समेत सभी बड़े स्टेशनों पर नुक्कड़ नाटक कर लोगों को जागरूक कर रही है।

Spread the love