रामगढ़: कुजू क्षेत्र में नवपदस्थापित महाप्रबंधक फूल झा ने अपनी धर्मपत्नी के साथ कुजू क्षेत्र में आगमन के पश्चात सर्वप्रथम सारूबेड़ा स्थित दुर्गा मंडप पहुंचकर माता रानी की विधिवत पूजा-अर्चना की।
इस अवसर पर उन्होंने माता रानी से कुजू क्षेत्र की निरंतर उन्नति, प्रगति एवं खुशहाली के साथ-साथ क्षेत्र में कार्यरत समस्त अधिकारियों, कर्मचारियों एवं उनके परिवारजनों के सुख, शांति, समृद्धि एवं उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की। इस पूजा-अर्चना कार्यक्रम में तोपा परियोजना पदाधिकारी एस.के. सिंह, करमा परियोजना पदाधिकारी रामेश्वर मुंडा, सारूबेड़ा परियोजना पदाधिकारी अभिमन्यु सिंह, सारूबेड़ा के मैनेजर कृष्ण सिंह व कार्मिक प्रबंधक सतीश केसरी, राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन के क्षेत्रीय अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा, क्षेत्रीय सह सचिव हेमंत सिंह व इंदल सिंह,पत्रकार उमेश सिन्हा, धनंजय सिंह, पंकज कुमार सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। रानी से यही प्रार्थना है कि उनके आशीर्वाद से कुजू क्षेत्र निरंतर विकास के नए आयाम स्थापित करे तथा यहां कार्यरत प्रत्येक अधिकारी एवं कर्मचारी का जीवन सुखमय और मंगलमय हो।
