केंद्रीय जनजातीय मंत्री जुएल ओराम ने सुदेश कुमार महतो से की शिष्टाचार मुलाकात

360° Ek Sandesh Live


रांची : केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री जुएल ओराम ने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री व आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो के राँची के बुकरू स्थित आवास पर पहुँचकर उनसे औपचारिक मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच सौहार्दपूर्ण वातावरण में सार्थक संवाद हुआ। मुलाकात के दौरान झारखंड के वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य व भविष्य की संभावनाओं, जनजातीय कल्याण से जुड़े विषयों तथा राज्य और क्षेत्र के समग्र विकास से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। इस अवसर पर सुदेश कुमार महतो ने केंद्रीय मंत्री को भगवान बिरसा मुंडा के संघर्ष, विचारों और आदर्शों से प्रेरित उलगुलान फाउंडेशन की पहल से अवगत कराया। उन्होंने फाउंडेशन की विचारधारा, उद्देश्य और कार्यशैली की भी विस्तार से जानकारी दी। जुएल ओराम ने इस पहल की सराहना करते हुए भविष्य में केंद्र सरकार की ओर से हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। इस दौरान गिरिडीह के सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी व आजसू पार्टी के केंद्रीय प्रवक्ता डॉ. देवशरण भगत मुख्य रूप से शमिल थे।

Spread the love