रिम्स में पेट की मुख्य रक्तवाहिनी के विशाल फैलाव का जटिल आॅपरेशन सफलतापूर्वक संपन्न

360° Ek Sandesh Live

रांची: रिम्स रांची के हृदय शल्य चिकित्सा विभाग ने एक महिला मरीज की पेट की मुख्य रक्तवाहिनी के अत्यधिक फैलाव का जटिल आॅपरेशन सफलतापूर्वक किया है। इस बीमारी को मेडिकल भाषा में एब्डॉमिनल एओर्टिक एन्यूरिज्म कहा जाता है। इसमें हृदय से शरीर के निचले हिस्से तक खून पहुंचाने वाली मुख्य रक्तवाहिनी का पेट के अंदर का एक हिस्सा असामान्य रूप से फूलकर कमजोर हो जाता है। इसके फटने पर जानलेवा आंतरिक रक्तस्राव हो सकता है। इस मरीज में पेट की मुख्य रक्तवाहिनी का लगभग 10-12 सेंटीमीटर लंबा हिस्सा काफी अधिक फूल गया था और उसमें कैल्शियम जमा होने के कारण वह बहुत कठोर हो गया था। बीमारी का फैलाव दोनों पैरों में खून पहुंचाने वाली मुख्य रक्तवाहिनियों तक भी था। इस कारण आॅपरेशन काफी चुनौतीपूर्ण था। रिम्स की हृदय शल्य चिकित्सा टीम ने सावधानीपूर्वक प्रभावित रक्तवाहिनी को अलग किया और खराब हिस्से को हटाकर उसकी जगह विशेष प्रकार की कृत्रिम रक्तवाहिनी लगाई, जिसकी दो शाखाएं थीं। इन दोनों शाखाओं को दाएं और बाएं पैर में खून पहुंचाने वाली रक्तवाहिनियों से जोड़ा गया। इस तरह शरीर के निचले हिस्से में रक्त का प्रवाह फिर से स्थापित किया गया। यह जटिल आॅपरेशन डॉ. अंशुल कुमार, सह-प्राध्यापक, हृदय शल्य चिकित्सा विभाग, रिम्स, रांची द्वारा डॉ. शील अवनीश के मार्गदर्शन में किया गया। डॉ. शील अवनीश कॠकटर, पटना के हृदय शल्य चिकित्सा विभाग के प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष हैं। आॅपरेशन में डॉ. राकेश चौधरी (उळश्र) एवं डॉ. अंजय (सामान्य शल्य चिकित्सा विभाग) भी सक्रिय रूप से शामिल रहे। एनेस्थीसिया टीम में प्रोफेसर डॉ. शियोप्रिय (विभागाध्यक्ष, एनेस्थीसिया विभाग एवं प्रभारी, कार्डियक एनेस्थीसिया) तथा डॉ. मुकेश की महत्वपूर्ण भूमिका रही। दोनों ने आॅपरेशन के दौरान एवं आॅपरेशन के बाद मरीज के सुरक्षित प्रबंधन में महत्वपूर्ण योगदान दिया। इस बड़े आॅपरेशन की एक विशेष उपलब्धि यह भी रही कि इसमें बहुत कम रक्त की आवश्यकता पड़ी। इस तरह के जटिल आॅपरेशन में सामान्यत: काफी रक्तस्राव हो सकता है और बड़ी मात्रा में रक्त एवं रक्त के अन्य अवयवों की आवश्यकता पड़ सकती है। लेकिन इस मरीज का आॅपरेशन केवल चार यूनिट रक्त चढ़ाकर सफलतापूर्वक पूरा किया गया। यह पूरी उपलब्धि सर्जिकल टीम की सावधानीपूर्वक कार्यप्रणाली, रक्तस्राव पर प्रभावी नियंत्रण तथा एनेस्थीसिया टीम के बेहतर समन्वय का परिणाम रही। इस सफलता में आॅपरेशन थिएटर के कर्मचारियों, आईसीयू टीम, नर्सिंग स्टाफ एवं अन्य सहयोगी कर्मचारियों का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा। आॅपरेशन के 12वें दिन मरीज की स्थिति संतोषजनक है। मरीज स्थिर है और बिना किसी विशेष परेशानी के अपनी दैनिक गतिविधियां कर रही है। उसे शीघ्र ही अस्पताल से छुट्टी दिए जाने की योजना है। इस जटिल आॅपरेशन की सफलता के बाद रिम्स के निदेशक प्रोफेसर डॉ. डी.के. सिन्हा एवं उळश्र विभागाध्यक्ष प्रोफेसर डॉ. पंकज बोदरा ने पूरी टीम को बधाई दी तथा उनके सामूहिक प्रयासों और सफल उपचार की सराहना की।
यह सफलता दशार्ती है कि रिम्स में विभिन्न विशेषज्ञ विभागों के आपसी सहयोग और सामूहिक प्रयास से जटिल से जटिल आॅपरेशन भी सफलतापूर्वक किए जा रहे हैं।
रिम्स झारखंड एवं आसपास के क्षेत्रों के मरीजों को बेहतर और उन्नत चिकित्सा एवं शल्य चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।

Spread the love