16 और 17 नवंबर को जमालपुर से शाम 6:30 बजे होगी रवाना, अगले दिन सुबह 5 बजे पहुंचेगी हावड़ा; साहिबगंज, तीनपहाड़ और बरहरवा स्टेशन पर भी होगा ठहराव
Eksandeshlive Desk
साहिबगंज: त्योहारी सीजन के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए पूर्व रेलवे ने जमालपुर से हावड़ा के बीच एकतरफा अनारक्षित स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। इस विशेष ट्रेन के परिचालन से यात्रियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। रेलवे द्वारा जारी सूचना के अनुसार, ट्रेन संख्या 03024 जमालपुर–हावड़ा एकतरफा अनारक्षित स्पेशल 16 एवं 17 नवंबर 2026 को जमालपुर से शाम 18:30 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन सुबह 05:00 बजे हावड़ा पहुंचेगी।
इस दौरान ट्रेन मालदा मंडल के अंतर्गत आने वाले विभिन्न स्टेशनों पर रुकेगी। इनमें बरियारपुर, सुल्तानगंज, अकबरनगर, भागलपुर, सबौर, कहलगांव, पीरपैंती, मिर्जाचौकी, साहिबगंज, तीनपहाड़ और बरहरवा स्टेशन शामिल हैं। रेलवे के इस निर्णय से साहिबगंज, तीनपहाड़ और बरहरवा सहित आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को भी लाभ मिलेगा। त्योहार के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को नियंत्रित करने और उनकी यात्रा को सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से यह विशेष ट्रेन चलाई जा रही है।
