रांची: एक माह दस दिन के नवजात शिशु को तेज बुखार और दौरे पड़ने के बाद अत्यंत गंभीर अवस्था में रिम्स, रांची के शिशु रोग विभाग में भर्ती कराया गया। बच्चे की स्थिति बेहद नाजुक थी। मस्तिष्क में रक्तस्राव (ब्रेन हैमरेज) होने के कारण उसे वेंटिलेटर पर रखना पड़ा। जांच में बच्चे में हेमरेजिक डिजीज आॅफ न्यूबॉर्न की समस्या सामने आई, जो नवजात शिशुओं में विटामिन ङ की कमी के कारण होने वाली गंभीर बीमारी है। विटामिन ङ खून का थक्का जमाने में मदद करता है। इसकी कमी से शरीर के विभिन्न अंगों, विशेषकर मस्तिष्क में गंभीर रक्तस्राव हो सकता है। जन्म के तुरंत बाद विटामिन ङ का इंजेक्शन देकर इस बीमारी से बचाव किया जा सकता है। बच्चे की गंभीर स्थिति को देखते हुए रिम्स, रांची के शिशु रोग विभाग की यूनिट में डॉ. पार्था कुमार चौधरी व पूरी चिकित्सकीय टीम ने तत्काल उपचार शुरू किया। लगातार निगरानी और कई दिनों तक चले गहन उपचार के बाद बच्चे की स्थिति में धीरे-धीरे सुधार हुआ। अंतत: उसे वेंटिलेटर से हटाया गया और आॅक्सीजन सपोर्ट की भी आवश्यकता नहीं रही। वर्तमान में बच्चा पूरी तरह स्थिर है, सामान्य रूप से सांस ले रहा है और मां का दूध पी रहा है। यह सफलता डॉ. पार्था कुमार चौधरी व रिम्स, रांची के शिशु रोग विभाग की यूनिट, नर्सिंग स्टाफ एवं पूरी स्वास्थ्य टीम की तत्परता, समर्पण और सामूहिक प्रयासों का उदाहरण है। बच्चे के परिवार ने इस कठिन समय में बच्चे को नया जीवन देने के लिए सभी चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया है।
जनहित में संदेश: प्रत्येक नवजात शिशु को जन्म के तुरंत बाद निर्धारित दिशा-निदेर्शों के अनुसार विटामिन ङ का इंजेक्शन अवश्य दिलाएं। यह विटामिन डी की कमी से होने वाले गंभीर रक्तस्राव और मस्तिष्क में रक्तस्राव जैसी जानलेवा जटिलताओं से बचाव का महत्वपूर्ण उपाय है।
