शादी का झांसा देकर यौन शोषण के आरोप में युवक गिरफ्तार,जेल

360°

EK SANDESH LIVE

​रांची: बीआईटी मेसरा ओपी क्षेत्र में शादी का प्रलोभन देकर युवती के साथ कथित तौर पर यौन शोषण करने के मामले में पुलिस ने 20 वर्षीय आरोपी युवक को गिरफ्तार कर गुरुवार (26 नवंबर) को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। ​आवेदन के अनुसार,पीड़िता की दोस्ती वर्ष 2023 में फुरहूरा टोली केदल निवासी 20 वर्षीय करण कुमार महतो,पिता बलेश्वर महतो से हुई थी और दोनों के बीच फोन पर बातचीत होती थी। आरोप है कि वर्ष 2024 में युवक ने बातचीत के बहाने उसे अपने घर बुलाया,जहां घर में किसी के न होने पर उसने जबरन शारीरिक संबंध बनाया। विरोध करने और घर में बताने की बात पर युवक ने शादी का वादा कर उसे रोका। पीड़िता के मुताबिक,इसके बाद शादी का झांसा देकर वह घर के पास स्थित बागान,द जुमार रेस्तरां और ए.के. लॉज में ले जाकर कथित तौर पर यौन शोषण करता रहा। यह सिलसिला 2024 से 19 जनवरी 2026 तक चलने का आरोप है। बाद में शादी के लिए कहने पर युवक टालमटोल करने लगा तथा कथित रूप से दूरी बनाने व रिश्ता खत्म करने की धमकी देने लगा। आरोप है कि जब पीड़िता शादी की बात करने युवक के घर पहुंची,तो युवक की मां व परिवार के अन्य सदस्यों ने गाली-गलौज व मारपीट कर उसे भगा दिया। आवेदन के आधार पर सदर (मेसरा ओपी) थाना में कांड संख्या 522/26 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। मामले में थाना प्रभारी अजय कुमार दास ने कहा कि आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर सभी बिंदुओं पर गंभीरता से जांच की जा रही है,आरोपी को गिरफ्तार कर गुरुवार (26 नवंबर) को जेल भेज दिया गया है और अन्य पहलुओं पर भी कानून सम्मत कार्रवाई की जा रही है। 

Spread the love