आधुनिक तकनीक के साथ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सरकार का लक्ष्य : हेमंत सोरेन

Education

Eksandeshlive Desk

रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शिक्षक दिवस पर सभी शिक्षकों, विद्यार्थियों और अभिभावकों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति भारत रत्न डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती पर उन्हें नमन भी किया। मुख्यमंत्री ने शनिवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा कि झारखंड की शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए हर स्तर पर कमियों को दूर करने के साथ जरूरी सुधार किए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि समय के साथ पढ़ाई के तौर-तरीके बदल रहे हैं। कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) और नई तकनीक के इस्तेमाल से शिक्षा को आसान और प्रभावी बनाया जा सकता है। इससे विद्यार्थियों की जरूरत के अनुरूप शिक्षा उपलब्ध कराने में भी मदद मिलेगी। हेमंत सोरेन ने कहा कि सरकार का लक्ष्य आधुनिक तकनीक के साथ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना है। साथ ही नई पीढ़ी अपनी संस्कृति, मूल्यों और जड़ों से जुड़ी रहे, इसके लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं देते हुए ‘जोहार’ कहा।

Spread the love