आजसू की मांग पर नागपुरी भाषा की सीटों में वृद्धि

360° Ek Sandesh Live States

रांची: छात्र आजसू की मांग पर रांची विश्वविद्यालय प्रशासन ने एसएस मेमोरियल महाविद्यालय में यूजी नागपुरी भाषा के सीटो की संख्या में वृद्धि की गई, कुछ दिन पहले ही ही अखिल झारखंड छात्र संघ (आजसू)के सदस्यों ने रांची विश्वविद्यालय अध्यक्ष अभिषेक शुक्ला के नेतृत्व में रांची विश्वविद्यालय के कुलपति महोदय अजीत कुमार सिन्हा से मुलाकात कर उनसे नागपुरी भाषा की सीट बढ़ाने का आग्रह किया था जिसे विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा विचार विमर्श करने के बाद आज सीटों की संख्या में इजाफा कर दिया गया छात्र (आजसू) ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए रांची विश्वविद्यालय के कुलपति अजीत कुमार सिन्हा को छात्र छात्राओं के हित में निर्णय लेने के लिए धन्यवाद दिया।

Spread the love