Eksandeshlive Desk
नई दिल्ली: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) के गवर्नर संजय मल्होत्रा 7 अक्टूबर को सुबह 10 बजे तीन दिवसीय द्विमासिक मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) के फैसलों की घोषणा करेंगे। इसके बाद दोपहर 120 बजे एक प्रेस कांफ्रेंस भी होगी। आर्थिक मामलों के जानकारों ने आरबीआई की नीतिगत ब्याज दर रेपो रेट में 0.25 फीसदी तक की बढ़ोतरी किये जाने की संभावना जताई है। आरबीआई के गवर्नर संजय मल्होत्रा की अध्यक्षता में मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) ने आर्थिक स्थितियों की समीक्षा और प्रमुख नीतिगत दरों पर निर्णय लेने के लिए सोमवार को मुंबई में अपनी 3 दिवसीय समीक्षा बैठक शुरू की।
रिजर्व बैंक ने कहा कि 07 अक्टूबर को मॉनेटरी पॉलिसी स्टेटमेंट और मॉनेटरी पॉलिसी के बाद होने वाली प्रेस कांफ्रेंस का लाइव स्ट्रीम देखें। लिंक https://youtube.com/live/YzOwHYFuEZQ? के जरिए si=XMYxl7IArDCRZIxg सुबह 10 बजे मॉनेटरी पॉलिसी स्टेटमेंट और दोपहर 12 बजे मॉनेटरी पॉलिसी के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए जुड़ें। अर्थशास्त्रियों और बैंक अधिकारियों का मानना है कि पश्चिम एशिया में जारी संकट के दोबारा गहराने से पैदा हुए मुद्रास्फीति के दबाव के बीच रिजर्व बैंक अक्टूबर माह की मौद्रिक नीति की समीक्षा में रेपो रेट में 0.25 फीसदी की वृद्धि कर सकता है। इससे पहले ब्रोकरेज फर्म नोमुरा ने अक्टूबर-दिसंबर की मौद्रिक समीक्षा की बैठकों में नीतिगत दर रेपो रेट में 0.25-0.25 फीसदी तक की बढ़ोतरी का अनुमान जताया है।आरबीआई ने अगस्त में हुई पिछली एमपीसी बैठक में रेपो रेट को 5.25 फीसदी पर बरकरार रखा था। साल 2025 में रेपो रेट में कुल 1.25 फीसदी की कटौती करने के बाद पिछली चार लगातार बैठकों में रेपो रेट को 5.25 फीसदी पर स्थिर रखा था।
