आरपीएफ ने नामकुम रेलवे स्टेशन से भारी मात्रा में गांजा किया बरामद

360° Crime Ek Sandesh Live

Kamesh Thakur

रांची: रेलवे सुरक्षा बल ने (आरपीएफ) ने नामकुम रेलवे स्टेशन पर विशेष जांच अभियान चलाया गया। इसी क्रम में बीते 12 सितम्बर को फ्लाइंग टीम के द्वारा विशेष जांच अभियान चलाया। जांच के दौरान प्लेटफार्म-01 पर मूरी छोर पर संदिग्ध अवस्था में भारी सामान (पीठू बैग) लेकर बैठे चार व्यक्तियों को पकड़ा गया। पूछताछ में उन्होंने अपनी पहचान निरहौ राम, राहुल पटेल,रतन राम और कयामुद्दीन अंसारी चारो बिहार के निवासी है।
आरपीएफ ने जब उनके बैग में रखी वस्तुओं के बारे में पूछताछ कि तो इन लोगो के द्वारा बैग में व्यक्तिगत कपड़े और दैनिक उपयोग की चीजें होने की बात बताया। बैग की जांच करने पर उसमें 45.6 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। इसके बाद चारो को गिरफ्तार लिया गया।

Spread the love