रांची रेल मंडल में हॉकी समर कैंप का शुभारंभ

360° Ek Sandesh Live Sports

Eksandesh Desk Live/sunil

      Ranchi: मंडल रेल प्रबंधक सह अध्यक्ष सेरसा रांची जसमीत सिंह बिंद्रा द्वारा हटिया स्थित सेरसा एस्ट्रोट्र्फ़ हॉकी स्टेडियम में हॉकी समर कैंप का उद्घाटन किया गया। इस हॉकी समर कैंप में 8 वर्ष से 14 वर्ष के बच्चों को हॉकी का प्रशिक्षण दिया जाएगा। रेल प्रशासन सदैव खेल सुविधाओं  में बढ़ोतरी के लिए प्रयासरत है, तथा खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए हमेशा तत्पर है। रांची रेल मंडल की कई महिला खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेल चुकी है तथा वर्तमान भारतीय महिला हॉकी टीम में कप्तान सहित मंडल की  तीन खिलाड़ी महत्वपूर्ण सदस्य के रूप में शामिल है।बच्चों को अपनी खेल प्रतिभा को और निखारने में मदद करने के लिए इस समर कैंप का आयोजन किया गया है, जिसमें पूर्व राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों के अलावा वर्तमान खिलाड़ियों द्वारा बच्चों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। आज इस समर कैंप में विभिन्न स्कूलों के 60 से अधिक बच्चे शामिल हुए। इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सह खेल अधिकारी निशांत कुमार, वरिष्ठ मंडल अभियंता (समन्वय) रमेश सिंह, पूर्व अंतरराष्ट्रीय महिला हॉकी खिलाड़ी सुमराय टेटे, असुंता लकड़ा, सेरसा रांची के महासचिव ओमप्रकाश ठाकुर तथा अन्य खिलाड़ी एवं बच्चों के माता-पिता उपस्थित थे।