आविर्भाव प्रतिभा, रचनात्मकता और एकता का उत्सव है : डॉ. सुबीर कुमार

360° Education Ek Sandesh Live

चार दिवसीय आविर्भाव कार्यक्रम की उद्घाटन में बोले

sunil Verma
रांची : राष्ट्रीय विधि अनुसंधान एवं शोध विश्वविद्यालाय मे शनिवार को चार दिवसीय आविर्भाव का प्रारंभ हुआ, जिसमे उत्साह भरे प्रतिभागियों के ओर से सांस्कृतिक, साहित्यिक और खेल के कार्यक्रम होंगे। इस उद्घाटन समारोह में माननीय मुख्य अतिथि व समस्त प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए डा० अशोक आर. पाटिल, माननीय कुलपति एन. यू. एस. आर. एल., रांची ने सभा को संबोधित किया। न्यायाधीश न्यायमूर्ति अनुभा रावत चौधरी जी ने इस भव्य वार्षिक महोत्सव का उद्घाटन किया। आविर्भाव के सभाध्यक्ष संचित सिन्हा ने उद्घाटन कार्यक्रम की शुरूआत करते हुए माशाल को स्वीकार किया, उनके नेतृत्व मे विश्वविद्यालय की टीम ने साझेदारी और उत्साह का प्रदर्शन किया। सभा को संबोधित करते हुए न्यायमूर्ति अनुभा रावत ने सांस्कृतिक मूल्यों और खेल का महत्व बताया और आने वाले दिनों के कार्यक्रमों का प्रारंभ किया। वॉलीबॉल, फैशन शो, कविता, क्रिकेट, नृत्य, गायन, बीजीएमआई, शतरंज, वैलोरेंट, बैडमिंटन, शॉटपुट, एथलेटिक्स, संसदीय बहस, टेबल टेनिस, बास्केटबॉल, फेस पेंटिंग, बॉली- हॉली क्विज, और मॉडल यूनाइटेड नेशंस – ये सभी कार्यक्रमों का विवरण दिया गया जो आगे के दिनों मे होने वाले हैँ। आविर्भाव एक प्रतिभा और रचनात्मकता का मेलजोल होने का वादा करता है।आविर्भाव मे झारखंड रक्षा शक्ति विश्वविद्यालय, कानून अध्ययन संस्थान, कलकत्ता विश्वविद्यालय, डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय, अर्क जैन विश्वविद्यालय, बिरसा कृषि विश्वविद्यालय, चाणक्य राष्ट्रीय कानून विश्वविद्यालय, केंद्रीय विश्वविद्यालय झारखंड, दिल्ली पब्लिक स्कूल रांची, रांची विश्वविद्यालय, एस.आर. डी. ऐ. वी. पब्लिक स्कूल, और विनोबा भावे विश्वविद्यालय संस्थानों के प्रतिभागी अपने कौशलों का प्रदर्शन करने के लिए प्रतिस्पर्धा मे भाग लेने के लिए एकत्रित हुए। डॉ. सुबीर कुमार, अविर्भाव आयोजन समिति 2024 के अध्यक्ष , ने एक संवेदनशील धन्यवाद देते हुए कहा की इस कार्यक्रम को वास्तविकता में बदलने में सभी छात्रों के परिश्रम और उत्साह का हाथ है। हामोर्नी मार्च ने उत्साह का एक और स्तर बढ़ा दिया है। आविर्भाव 2024 मे प्रतिभा, रचनात्मकता, और एकता का उत्सव है। यह विश्वविद्यालय के इतिहास में एक अमिट चिह्न है।