अब नहीं रहे कांके के पूर्व विधायक हीरा राम तूफानी

360° Ek Sandesh Live

by sunil

रांची : 1977 से 1980 तक कांके के विधायक रहे हीरा राम तूफानी अब इस दुनिया में नहीं रहे। रविवार की सुबह 9:25 के करीब दिल्ली स्थित राम मनोहर लोहिया अस्पताल में इलाज के इ दौरान उनका निधन हो गया। पूर्व विधायक हीरा राम तूफानी की तबीयत कुछ दिनों से ज्यादा खराब थी। उनका इलाज पिछल्ले तीन जुलाई से गुरुग्राम मेदांता हॉस्पिटल में लंग्स इन्फेक्शन, नमुनिया, हार्ट एवं किडनी रोग का इलाज चल रहा था। रविवार की सुबह पूर्व विधायक के निधन की सूचना मिलते ही राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर दौड़ गयी। आज उनका पार्थेव शरीर शाम में 8 बजे रांची एयरपोर्ट पहुंचेंगे।

Spread the love