अबुआ अधिकार मंच ने प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन, 15 दिनों का दिया अल्टीमेटम

360° Ek Sandesh Live

By Sunil


रांची। अबुआ अधिकार मंच ने मारवाड़ी महाविद्यालय के प्राचार्य को छात्र-छात्राओं की विभिन्न समस्याओं व मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर मंच के विशाल कुमार यादव के नेतृत्व में सोमवार को ज्ञापन सौंपा। मंच के विशाल कुमार यादव ने कहा कि लंबे समय से महाविद्यालय में कई बुनियादी समस्याएं बनी हुई हैं, जिससे छात्र-छात्राओं को प्रतिदिन कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। ज्ञापन देते हुए विशाल कुमार यादव ने कहा कि महाविद्यालय परिसर व कक्षाओं की नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करने, सभी शौचालयों की मरम्मत व साफ-सफाई का रिकॉर्ड सार्वजनिक करने, खराब पड़े सैनिटरी पैड वेंडिंग मशीनों को तत्काल चालू कराने और छात्राओं के लिए उनकी सुचारु उपलब्धता सुनिश्चित करने की मांग की गई।
इसके अलावा महाविद्यालय परिसर में सभी छात्र-छात्राओं के लिए वाई-फाई सुविधा उपलब्ध कराने, कैफेटेरिया की स्थापना करने , छात्र-छात्राओं, शिक्षकों व कर्मचारियों के लिए समुचित वाहन पार्किंग की व्यवस्था करने की भी मांग की गई। वही 15 अगस्त के ध्वजारोहण समारोह में सभी शिक्षकों की अनिवार्य उपस्थिति सुनिश्चित की जाए व बिना उचित कारण अनुपस्थित रहने वाले शिक्षकों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जाए। मारवाड़ी महाविद्यालाय के प्राचार्य ने कहा के इन मांगो पर सकारात्मत पहल की जाएगी। मंच ने स्पष्ट किया कि यदि इन मांगों पर 15 दिनों के भीतर सकारात्मक कार्रवाई नहीं की गई तो छात्रहित में अबुआ अधिकार मंच महाविद्यालय परिसर में चरणबद्ध आंदोलन, धरना-प्रदर्शन व तालाबंदी करने के लिए बाध्य होगा, जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी महाविद्यालय प्रशासन की होगी।

Spread the love