NUTAN
लोहरदगा: शुक्रवार को सिविल कोर्ट परिसर में जिला अधिवक्ता लिपिक संघ का निर्वाचन शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। चुनाव में अशोक कुमार ने कड़ी टक्कर देते हुए 28 मत प्राप्त कर अध्यक्ष पद पर विजयी रहे। उनके प्रतिद्वंद्वी नागेश्वर पांडे को 17 मत मिले। इस प्रकार अशोक कुमार ने 11 मतों के अंतर से जीत दर्ज की। विजय की घोषणा के बाद जिला अधिवक्ता बार एसोसिएशन के अध्यक्ष हेमंत कुमार सिन्हा एवं महासचिव लाल दीपक नाथ शाहदेव ने नव निर्वाचित अध्यक्ष अशोक कुमार को शुभकामनाएं और बधाई दी। बधाई देने वालों में प्रशासनिक सचिव सह चुनाव पदाधिकारी लाल धर्मदेव, अनिल पांडे, सीपी पाठक, विनय कुमार, बीबी दुबे, जयराम तिग्गा, जुगल सिंह, उमेश प्रसाद सहित कई अधिवक्ता मौजूद रहे और नव निर्वाचित अध्यक्ष के उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।
