ऐतिहासिक होगा संकल्प यात्रा का समापन कार्यक्रम : गंगोत्री कुजूर

360° Ek Sandesh Live Politics

sunil verma
रांची: रांची महानगर एव रांची ग्रामीण जिला की संयुक्त बैठक भाजपा प्रदेश कार्यालय में रविवार को संपन्न हुई। जिसमें बैठक की अध्यक्षता पूर्व विधायक एवम प्रदेश उपाध्यक्ष गंगोत्री कुजूर किया । मौके पर कहा कि अबतक आठ चरण में 71 विधानसभा क्षेत्र में संपन्न संकल्प यात्रा में जनता का को स्नेह और आशीर्वाद प्राप्त हुआ है उससे स्पष्ट है कि समापन कार्यक्रम भी ऐतिहासिक होगा। उन्होंने सभी से कार्यक्रम की सफलता में चार चांद लगाने केलिए तन मन से जुट जाने का आह्वान किया। सांसद आदित्य साहू ने कहा कि पूरे प्रदेश में वर्तमान सरकार से नाराज है। जनता आज प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी की बातों पर विश्वास करते है। उन्होंने कहा कि समापन कार्यक्रम में आने के लिए हम सब घर घर जाकर कार्यकर्ता जनता से आग्रह करें। जनता भाजपा की ओर उम्मीद भरी नजरों से देख रही है। प्रदेश महामंत्री डॉ प्रदीप वर्मा ने कहा कि भाजपा की संकल्प यात्रा को जनभागीदारी ने जन संकल्प यात्रा में बदल दिया। इस यात्रा ने यह साबित कर दिया है कि भाजपा राज्य की जनभावनाओं की आवाज है। सांसद संजय सेठ ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी की संकल्प यात्रा ने जनता को भरोसा दिलाया है। जनता की टूटती उम्मीद को फिर भाजपा ही जोड़ सकती है। उन्होंने कहा कि कार्यकतार्ओं को जनता के भरोसों पर खरा उतरना है। विधायक सीपी सिंह ने कहा कि रांची के कार्यकतार्ओं में बजरंगी ताकत है। इन्हे केवल ताकत का अहसास कराना पड़ता है। इनके प्रयासों से कई कार्यक्रमों ने इतिहास रचा है। उन्होंने कहा कि सभी अपनी जिम्मेवारी को निभाएं सफलता जरूर मिलेगी।