अक्टूबर से दिसम्बर 2023 तक का तीन महीने का वेतन 12 कर्मचारियों का आज तक भुगतान नहीं किया गया है

360° Ek Sandesh Live

Eksandesh Desk

लोहरदगा: बुधवार को लोहरदगा 29 मई 2024 व मार्च 2024 से बढे दर पर मजदूरी की मांग राष्ट्रीय ट्रेड यूनियन ऐक्टू-से संबद्घ झारखण्ड राज्य स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ,जिला शाखा- लोहरदगा की आम बैठक समाहरणालय के समक्ष इक्युलिप्टस मैदान में महेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। इस बैठक में निर्देशक, न्यूनतम मजदूरी झारखण्ड, राँची के पत्रांक 530 दिनांक 18-03-2024 के आलोक में एरियर के साथ प्रति माह मजदूरी देने की मांग की गई। ज्ञातव्य हो कि अक्टूबर 2023 से दिसम्बर 2023 तक का तीन महीने का वेतन 12 कर्मचारियों का आज तक भुगतान नहीं किया गया है।सोमनाथ उराँव सफाई कर्मी का पूर्व ठ ॠ ड के समय का 2(दो) माह का वेतन आज तक लम्बित है।अप्रैल 2024 का वेतन आज तक किसी भी कर्मचारी को भुगतान नहीं किया गया है।18 सीनियर कर्मचारियों को आज तक नियमित नहीं किया गया है,जबकि करीब 02 साल पहले विभाग को पत्र भेजा जा चुका है।राज्य ओर राष्ट्रीय स्तर पर सफाई में उच्च स्थान प्राप्त करने पर भी बोनस और सेवा निवृत्त होने पर पेंशन नहीं दिया जा रहा है।सबसे दु:खद बात तो यह है कि आज तक किसी भी कर्मी को नियोजन कार्ड एवं ढ ऋ अद्यतन हिसाब नहीं दिया गया है,जबकि 07 वर्ष से लेकर 30-35 वर्ष तक के कर्मचारी नियोजित है। चालक आदि तकनीकि कर्मचारियों को तकनीकी वेतन न देकर लेवर का वेतन दिया जा रहा है ,जो सरासर गलत है। अनुरोध के बावजूद आज तक प्रशासक ,नगर परिषद लोहरदगा शिष्टमंडल वार्ता तक नहीं किये हैं।
अगर कर्मचारियों के साथ न्याय नहीं हुआ तो लाचार होकर महासंघ को आन्दोलन का रास्ता अख्तियार करना पड़ेगा,जिसकी सारी जबावदेही प्रशासक, नगर परिषद, लोहरदगा पर होगी। बैठक में महेश कुमार सिंह ,जिलाध्यक्ष सह राज्याध्यक्ष ,झारखण्ड राज्य स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ, जिला शाखा-लोहरदगा/राँची एवं काफी संख्या में निकाय कर्मी शामिल थे।

Spread the love