अतुल कुमार अंजन के निधन पर पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने जताया शोक

360° Ek Sandesh Live

sunil
रांची: सीपीआई के राष्ट्रीय सचिव सह झारखंड प्रभारी कॉमरेड अतुल कुमार अन्जन के असामयिक निधन पर पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने शोक जताया है। उन्होंने अपनी शोक संवेदना में कहा कि कॉमरेड अतुल सीपीआई के बौद्धिक संपदा तो थे ही, साथ ही सर्व समाज के उत्थान के लिए भी वह सदैव समर्पित व संघर्षरत रहे। उनका असामयिक निधन समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। जिसकी भरपाई निकट भविष्य में नहीं की जा सकती। श्री सहाय ने स्व.अतुल की आत्मा की शांति व उनके परिजनों को दुख की घड़ी में संबल प्रदान करने की ईश्वर से कामना की।

Spread the love