KAMESH THAKUR
रांची: रांची विश्वविद्यालय के अन्तर्गत सेशन 2023- 24 से कराटे को भी खेल में शामिल किया गया है। रांची विश्वविद्यालय के अन्तर्गत आने वाले सभी कॉलेज के छात्र एवं छात्राए अब कराटे जैसे खेल में भी भाग ले सकेंगे। सेशन 2023 -24 के लिए सलेक्शन ट्रायल 30 अक्टूबर को डोरंडा कॉलेज में रखा गया है। कराटे को होस्ट करने कि जिम्मेवारी रांची विश्वविद्यालय कि ओर से राम लखन सिंह यादव महाविधालय को दिया गया है। सलेक्शन ट्रायल पुरुष एवं महिला दोनो टीमो के लिए किया जायेगा। कुमिते एवं काता दोनो तरह कि सलेक्शन ट्रायल होगा। जो भी विद्यार्थी रांची विश्वविद्यालय के अन्तर्गत पढ़ाई कर रहे है वे इसमें भाग ले सकते है। उन्हे रजिस्ट्रेशन के समय मैट्रिक का मार्कशीट, कॉलेज आईडी कार्ड, यूजी/ पीजी एडमिशन स्लिप एव आधार कार्ड जमा करना है। पार्टिसिपेंट को ट्रायल में भाग लेने के लिए कराटे किट अपना अपना ले कर आना है। भाग लेने के सम्बन्ध में जानकारी के लिए राम लखन सिंह यादव महाविधालय के स्पोर्ट्स इंचार्ज डा. दीपक प्रामाणिक से मो न 9199711111 एवं राष्टीय कराटे कोच शिहान रंजीत मेहता से मो न 9835164653 पर सम्पर्क कर सकते हैं।