MRF Stock ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, दुनिया के 10 सबसे महंगे शेयर में से भारत से इकलौता शेयर बना

भारतीय शेयर बाजार के इतिहास में वो दिन आज आ ही गया जब किसी शेयर ने 1 लाख रुपये प्रति शेयर की ऊंचाई को पार कर लिया है. आज पहली बार ऐसा हुआ जिसने भारतीय शेयर बाजार की दुनिया में इतिहास रच दिया. दरअसल, आज सुबह ‘मद्रास रबर फैक्ट्री’ यानी की MRF कंपनी के शेयर में जोरदार उछाल देखने को मिला और देखते ही देखते यह शेयर 1 लाख प्रति शेयर के भाव को पार कर लिया.

Continue Reading

BIHAR BREAKING : जीतन राम मांझी के बेटे संतोष मांझी ने मंत्रीपद से दिया इस्तीफा

बिहार में 23 जून को विपक्षी एकता की बैठक होने वाली है. उससे पहले ही नीतीश कुमार को बड़ा झटका लगा है. बिहार में महागठबंधन सरकार में सहयोगी पार्टी हिन्दुस्तानी आवामी मोर्चा के मंत्री संतोष मांझी ने मंत्रीपद से इस्तीफा दे दिया है. बता दें कि संतोष सुमन मांझी, जीतन राम मांझी के बेटे हैं.

Continue Reading

Twitter के पूर्व CEO जैक डॉर्सी ने भारत सरकार पर लगाए आरोप, कांग्रेस सरकार पर हमलावर, केंद्रीय मंत्री ने दिया जवाब

ट्विटर के को-फाउंडर जैक डॉर्सी (Twitter Co-founder Jack Dorsey ) का एक वीडियो इंटरव्यू बहुत ज्यादा वायरल हो रहा है. उस वायरल वीडियो में यह दावा किया जा रहा है कि कंपनी को भारत सरकार की र से किसान आंदोलन के दौरान सरकार की ओर से कई अकाउटंस को ब्लॉक करने के रिक्वेस्ट आए थे.

Continue Reading

झारखंड : पलामू-डालटनगंज पुलिस लाइन में 2 जवानों की मौत

झारखंड के पलामू-डालटनगंज पुलिस लाइन से बेहद ही दुखद खबर सामने आ रही है. पलामू-डालटनगंज पुलिस लाइन में कार्यरत दो पुलिस जवानों की मौत हो गई है. मिली जानकारी के अनुसार एक जवान की मौत हार्ट अटैक की वजह से हुई है. वहीं, दूसरे पुलिस जवान की मौत का कारण बीमारी बताया जा रहा है. दोनों मृतक बिहार के आरा और लखीसराय के रहने वाले थे.

Continue Reading

भारतीय कुश्ती संघ का चुनाव 4 जुलाई को, पूर्व मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति होंगे रिटर्निंग ऑफिसर

भारतीय कुश्ती संघ(WFI) चुनाव की तारीख सामने आ गई है. मिली जानकारी के अनुसार ये बात पक्की है कि WFI का चुनाव 04 जुलाई, 2023 को होंगे. चुनाव की तारीख की घोषणा भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) ने सोमवार को की. इस चुनाव को कराने के लिए जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्य न्यायाधीश न्यायमुर्ति महेश मित्तल कुमार […]

Continue Reading

रांची से पटना जाते समय कोडरमा में हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बची Vande Bharat Express

पटना से रांची और रांची से पटना तक चलने वाले वंदे भारत एक्सप्रेस का आज(12 जून) ट्रायल का पहला दिन था. पहले दिन पटना से रांची के लिए निकली वंदे भारत ट्रेन को देखने के लिए स्टेशनों में लोगों की काफी भीड़ थी. वहीं, वंदे भारत ट्रेन अपने तय समय से 10 मिनट पहले ही रांची पहुंच गई. वहीं, रांची से वापस पटना जाने के क्रम में कोडरमा के पास ट्रेन दुर्घटनाग्रस्त होने से बच गई.

Continue Reading

“ आप की महारैली में भाजपा के भी लोग हुए शामिल” : अरविंद केजरीवाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल लगातार कुछ महिनों से केंद्र सरकार के अध्यादेश के खिलाफ विपक्ष को एकजुट कर रहे हैं. इसी कड़ी में बीते 11 जून को केजरीवाल ने दिल्ली के रामलीला मैदान में अध्यादेश के खिलाफ महारैली की. महारैली के खत्म होने के बाद केजरीवाल ये दावा कर रहे हैं कि आप की […]

Continue Reading

Cyclone Biparjoy पर सरकार अलर्ट, PM Modi ने की इमरजेंसी मीटिंग, 15 जून को देगी दस्तक

अरब सागर में उठा चक्रवात बिपरजॉय अब विकराल रूप लेता दिखाई दे रहा है. इसे लेकर भारत मौसम विज्ञान भवन (IMD) ने कई जगहों पर ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है. मौसम विभाग के अनुसार इस तूफान का असर गुजरात, महाराष्ट्र और राजस्थान के अलावा भी कई जगहों पर दिखाई देगा. इतना ही नहीं इस तूफान का असर भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान में भी देखने को मिलेगा. इसी के मद्देनजर पीएम मोदी ने इमरजेंसी बैठक की.

Continue Reading

झारखंड : दामोदर नदी में नहाने गए नाबालिग छात्र की डूबने से मौत

झारखंड के बोकारो जिला अंतर्गत बेरमो थाना क्षेत्र के पास स्थित दामोदर नदी में नहाने गए छात्र की डूबने से मौत हो गई है. मृतक की पहचान सेंट्रल कॉलोनी निवासी स्व. सीताराम तिवारी के 16 वर्षीय बेटे कुंदन कुमार के रूप में हुई है. कुंदन नहाने के दौरान नदी में डूब गया, जिसके बाद साथ में गए छात्र हल्ला करने गए. तब जाकर स्थानीय लोगों ने कुंदन को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी.  

Continue Reading

वसुंधरा राजे 13 जून को पहुंचेंगी झारखंड, इन कार्यक्रमों में होंगी शामिल

देश में अगले साल लोकसभा के चुनाव होने वाले हैं.इस चुनाव को लेकर सभी पार्टियां अब धीरे-धीरे तैयारियों में जुट गई हैं वहीं बीजेपी के गलियारों में मिशन 2024 की तैयारियां जोरों पर चल रही है. इसी कड़ी में कल यानी 13 जून को बीजपी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे झारखंड पहुंचेंगी. वसुंधरा तीन दिवसीय […]

Continue Reading