भारतीय रेल आधुनिकीकरण में निकला एक कदम और आगे, पटरियों पर जल्द दौड़ेगा हाइड्रोजन ट्रेन

इन दिनों भारत में “मेक इन इंडिया योजना” के तहत एक के बाद एक आधुनिक ट्रेनें बनाई जा रही हैं. किसी की स्पीड में इजाफा किया गया तो किसी के लुक में बदलाव किया गया. ऐसी कई सारी ट्रेन बनी हैं जो अपने आप में गुणी हैं. सबकी अपनी अलग विषेशताएं है पर इस बार “मेक इन इंडिया” के तहत बनने जा रही यह हाइड्रोजन ट्रेन, जो भारत को ही नहीं बल्कि पूरे दूसरे देशों को भी चौंकाने वाली है क्योंकि हाइड्रोजन से चलने वाली ट्रेन पहली बार भारत में बनने जा रही है और बहुत कम समय में बनकर तैयार होने वाले प्रोजेक्टों में से एक साबित होगी.

Continue Reading

बृजभूषण यौन उत्पीड़न मामला : सुप्रीम कोर्ट ने कहा- FIR दर्ज हो गया है, अब आप निचली अदालत जाएं

भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण सिंह पर महिला पहलवानों ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है. इसी को लेकर महिला पहलवान दिल्ली के जंतर मंतर पर धरने पर बैठी हैं. इन महिला पहलवानों के याचिका पर आज गुरुवार (04.05.2023) को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई. इस दौरान कोर्ट ने दिल्ली पुलिस को फटकार लगाते हुए पूछा कि अब तक सभी पीड़िताओं के बयान क्यों दर्ज नहीं किया गया है. सुप्रीम कोर्ट ने यह भी पूछा कि सभी पीड़िताओं के बयान मजिस्ट्रेट के सामने कब दर्ज कराए जाएंगे.

Continue Reading

हेमंत सरकार में बेटियां असुरक्षित, अपराधियों में प्रशासन का भय समाप्त : दीपक प्रकाश

झारखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और सांसद दीपक प्रकाश ने राज्य की हेमंत सरकार पर एक फिर हमला बोला है. उन्होंने राज्य सरकार की विधि व्यवस्था को ध्वस्त बताया है. उन्होंने कहा कि अपराधियों में पुलिस-प्रशासन का भय पूरी तरह से खत्म हो चुका है. राज्य में जंगल राज की स्थिति है.

Continue Reading

बिग बॉस फेम Asim Riaz और Himanshi Khurana ने 4 साल साथ रहने के बाद किया ब्रेकअप !

बिग बॉस-13 के लवबर्डस असीम रियाज और हिमांशी खुराना ने 4 साल साथ रहने के बाद ब्रेकअप कर लिया है. ताजा अपडेट के अनुसार दोनों के बीच रिश्ता पहले जैसा नहीं रहा. जिसके बाद दोनों ने एक दूसरे से अलग होने का फैसला कर लिया.

Continue Reading

55 का दूल्हा और 25 की दुल्हन, फिर भी परिवार से लेकर गांव वालों में खुशी

भारत में शादी का सीजन एक बार फिर से शुरू हो गया है. इसी बीच राजस्थान के दौसा जिले की एक शादी चर्चा का विषय बना हुआ है. दरअसल, चर्चा दूल्हे का उम्र की वजह से की जा रही है. दूल्हे का नाम है, बल्लू राम, जिसकी उम्र 55 साल है, लड़की का नाम विनिता है. विनिता महज 25 साल की हैं और दिव्यांग हैं. बल्लू दौसा जिले के लालसोट गांव का रहने वाला है और विनिता, नापा का बास की रहने वाली हैं. दोनों 3 मई को इस पावन बंधन में बंध गए.

Continue Reading

यूपी STF ने कुख्यात गैंगस्टर अनिल दुजाना को मेरठ में किया ढेर

कुख्यात गैंगस्टर अनिल दुजाना का यूपी एसटीएफ ने एनकाउंटर कर दिया है. मीडिया रिपोर्टस के अनुसार यूपी एसटीएफ की टीम ने इस मुठभेड़ को मेरठ में अंजाम दिया है.

Continue Reading

मोहाली में परिणीति चोपड़ा-राघव चड्ढा ने साथ एन्जॉय किया IPL मैच

अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी (आप) के नेता राघव चड्ढा के साथ रिश्ते और सगाई की अफवाह सोशल मीडिया पर खूब चल रही है. दरअसल, दोनों डेटिंग की अफवाहें तब शुरू हुईं जब दोनों को मार्च महीने में शहर में लंच और डिनर डेट पर जाते देखा गया. खैर, इन सबके बीच दोनों को एक बार फिर साथ देखा गया है. दोनों मोहाली में पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेले गए आईपीएल मुकाबले का आनंद लेने पहुंचे थे. फिर क्या था दोनों की तस्वीरें स्टेडियम से सामने आने लगी और प्रशंसक उन फोटोज पर प्यार बरसा रहे हैं.  

Continue Reading

बिहार सरकार को पटना हाई कोर्ट से बड़ा झटका, जातीय जनगनणा पर रोक

बिहार में हो रही जातीय जनगणना पर पहले से ही राजनीतिक पार्टियों में बयानबाजी का दौर चल रहा है. बीजेपी इसका विरोध कर रही है तो बिहार की नीतीश-तेजस्वी सरकार इसका पूरा श्रेय लेने में लगी है. इसी बीच आज यानी 04 मई, 2023 को पटना हाई कोर्ट से महागठबंधन सरकार को बड़ा झटका लगा है. कोर्ट ने राज्य में चल रहे जातीय जनगणना पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दिया है.

Continue Reading

15 लाख के इनामी माओवादी इंदल गंझू ने किया सरेंडर, 145 से ज्यादा नक्सल कांडों में रहा है शामिल

15 लाख के इनामी भाकपा माओवादी कमांडर इंदल गंझू ने सरेंडर कर दिया है. इंदल ने रांची जोनल आईजी ऑफिस में गुरुवार यानी 04 मई, 2023 को आयोजित कार्यक्रम में आईजी अभियान एवी होमकर, रांची जोनल आईजी पंकज कंबोज, सीआरपीएफ के अधिकारी, हजारीबाग डीआईजी नरेंद्र सिंह और चतरा एसपी राकेश रंजन के समक्ष आधिकारिक तौर पर सरेंडर कर दिया.

Continue Reading

बन्ना और राय के जंग में लीगल नोटिस, कहा- माफी नहीं मांगे तो करूंगा मानहानि का केस

झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता (Health Minister Banna Gupta) और पूर्वी जमशेदपुर के विधायक सरयू राय (MLA Saryu Rai) की लड़ाई अब जग जाहिर हो गई है. सरयू राय पिछले कुछ दिनों से ट्विटर पर काफी ज्यादा एक्टिव नजर आ रहे हैं. वे लगातार बन्ना गुप्ता पर आरोप लगाते नजर आ रहे हैं. इन सभी से परेशान अब बन्ना गुप्ता ने कानूनी रास्ता चुना है.

Continue Reading