शिबू सोरेन ने इरफान अंसारी को क्यों मारा तीन मुक्का

झारखंड मुक्ति मोर्चा के मुखिया और राज्य के पूर्व सीएम शिबू सोरेन और इरफान अंसारी की एक वीडियो काफी वायरल हो रही है. इस वायरल वीडियो में शिबू सोरेन जामताड़ा विधायक इरफान अंसारी को मुक्का मार रहे हैं. वीडियो में साथ देखा जा सकता है कि शिबू सोरेन ने विधायक को तीन मुक्के मारे. चलिए अब आपको पूरा वाक्या समझाते हैं.

Continue Reading

एक्ट्रेस Mahima Chaudhary की मां का इलाज के दौरान निधन

अभिनेत्री महिमा चौधरी के लिए पिछले कुछ साल आसान नहीं रहे हैं. पिछले साल, उसे स्तन कैंसर का पता चला था और जब वह इससे निपट ही रही थी कि आज यानी 17 अप्रैल को उसकी मां का निधन हो गया. हालांकि परदेस अभिनेत्री या उनके परिवार की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन जानकारी के अनुसार उनकी मां का इलाज चल रहा था और उसी दौरान उनकी मृत्यु हो गई. चौधरी अपनी मां के बेहद करीब थीं और अक्सर उनके साथ तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट करती थीं.

Continue Reading

छात्र नेता मनोज यादव का बड़ा बयान, कहा- उग्र हो सकता है आंदोलन, BJP के समर्थन पर कहीं ये बात

झारखंड की राजधानी रांची में आज यानी 17 अप्रैल से छात्रों ने नई नियोजन नीति के विरोध में आंदोलन शुरू किया है. आंदोलन के लिए हजारों की संख्या में छात्र पहुंचने लगे हैं. इसी बीच छात्र नेता मनोज यादव  ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि आज का आंदोलन उग्र हो सकता है.

Continue Reading

बिहार : जहरीली शराब से 33 लोगों से ज्यादा की मौत, CM नीतीश ने की ये घोषणा

बिहार से जहरीली शराब से मौत के मामले आते रहते हैं. लेकिन ताजा मामला बिहार के मोतीहारी  से आ रहा है. जहां जहरीली शराब पीने 33 से अधिक लोगों की मौत हो गई है. ऐसे में पुलिस जहरीली शराब बेचने वालों को पकड़ने के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है. वहीं, इस मामले में सीएम नीतीश ने दुख जताया है.

Continue Reading

नई नियोजन नीति के विरोध में आज से छात्रों का महाआंदोलन, मोरहाबादी पहुंचने लगे छात्र

राजधानी रांची में आज यानी 17 अप्रैल से झारखंड स्टेट स्टूडेंट्स यूनियन के द्वारा 3 दिनों तक महाआंदोलन चलेगा. दरअसल, इस आंदोलन के पीछे का कारण है 60/40 नियोजन नीति. इसे लेकर आज रांची के मोरहाबादी मैदान में करीब 50 हजार छात्र जुटेंगे. इस 3 दिनों के आंदोलन में 17 अप्रैल को सीएम आवास का घेराव करेंगे.

Continue Reading

IPL 2023 : चेन्नई और आरसीबी होंगे आमने-सामने, धोनी के खेलने पर अभी भी संशय बरकरार

आईपीएल का 16वां सीजन चल रहा है. और आज शाम 7.30 बजे आईपीएल की दो सबसे पसंदीदा टीमें एक दूसरे के खिलाफ खेलने उतरेंगी. चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर के बीच ये इस साल का पहला मुकाबला है. इस मुकाबले को लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं.

Continue Reading

कैंसर पीड़ित मरीज “पत्रकार रवि प्रकाश” ने जो किया वो आपका दिल जीत लेगा

“द रांची प्रेस क्लब” में रविवार, 16 अप्रैल को फोटो प्रदर्शनी का आयोजन किया गया. इसके साथ ही “कैंसर वाला कैमरा” की शुरुआत हुई. इस प्रदर्शनी में रांची सांसद, संजय सेठ बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहें. वहीं, विशिष्ट अतिथि के रूप में कांके विधायक समरी लाल शामिल हुए.

Continue Reading

17 अप्रैल को रांची के इन जगहों पर लागू रहेगी धारा-144, जानिए कारण

झारखंड की राजधानी रांची में सोमवार यानी 17 अप्रैल को कई जगहों पर धारा-144 लागू रहेगी. बता दें कि धारा-144 छात्रों के आंदोलन को देखते हुए लगाया गया है. दरअसल, झारखंड की नई नियोजन नीति के विरोध में छात्र संगठन कल से आंदोलन शुरू कर रहे हैं. इस दौरान छात्र मुख्यमंत्री आवास का घेराव भी करेंगे.

Continue Reading

अतीक और अशरफ की हत्या करने वाले तीनों आरोपियों की मिल गई जानकारी !

मफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की बीते रात यानी 15 अप्रैल 2023 को हत्या कर दी गई. बता दें कि पुलिस दोनों को प्रयागराज के कॉल्विन अस्पताल (Colvin Hospital) में मेडिकल के लिए लेकर जा र ही थी. उसी दौरान मीडियाकर्मी बनकर आए तीन हथियारबंद अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी. इस हमले में दोनों की घटनास्थल में ही मौत हो गई. हमले के बाद तीनों आरोपियों को पुलिस ने धर दबोचा है और पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है

Continue Reading

राजभवन में BJP प्रतिनिधिमंडल ने की राज्यपाल से मुलाकात, सौंपा पत्र

भाजपा प्रदेश के प्रमुख नेताओं ने राजभवन में राज्यपाल से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा. बता दें कि 11 अप्रैल को प्रदेश भाजपा के द्वारा सचिवालय घेराव का कार्यक्रम था. उस दौरान भाजपा के नेता और कार्यकर्ताओं पर धुर्वा थाना क्षेत्र की पुलिस और प्रशासन के द्वारा कार्यकर्ताओं पर बल प्रयोग करना पड़ा था.

Continue Reading