Eksandeshlive Desk
नई दिल्ली: आगामी त्योहारों के दौरान उत्तर रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए शकूर बस्ती और मानसी जंक्शन के बीच अनारक्षित फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। ट्रेन संख्या 04406/04405 दोनों दिशाओं में कुल आठ-आठ फेरे लगाएगी। इससे त्योहारों के दौरान दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार के यात्रियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।
उत्तर रेलवे के अनुसार, ट्रेन संख्या 04406 शकूर बस्ती-मानसी जंक्शन अनारक्षित फेस्टिवल स्पेशल शकूर बस्ती से 5, 6, 7, 10, 11, 12, 13 एवं 14 नवंबर को रवाना होगी। वापसी में ट्रेन संख्या 04405 मानसी जंक्शन-शकूर बस्ती अनारक्षित फेस्टिवल स्पेशल मानसी जंक्शन से 7, 8, 9, 12, 13, 14, 15 एवं 16 नवंबर को चलेगी। यह स्पेशल ट्रेन शकूर बस्ती से रवाना होकर नई दिल्ली, गाजियाबाद, अलीगढ़, टूंडला जंक्शन, इटावा जंक्शन, कानपुर जंक्शन, उन्नाव जंक्शन, ऐशबाग, बादशाहनगर, बाराबंकी जंक्शन, गोंडा जंक्शन, बस्ती, खलीलाबाद, गोरखपुर जंक्शन, देवरिया सदर, सिवान जंक्शन, छपरा, सोनपुर, हाजीपुर, शाहपुर पटोरी, बरौनी जंक्शन, बेगूसराय और खगड़िया जंक्शन होते हुए मानसी जंक्शन पहुंचेगी। उत्तर रेलवे ने यात्रियों को सलाह दी है कि ट्रेन के संचालन, समय-सारिणी और अन्य संबंधित जानकारी के लिए राष्ट्रीय ट्रेन पूछताछ प्रणाली की वेबसाइट का उपयोग करें या रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 पर संपर्क करें।
