अवैध कब्रिस्तान से गुजर रही गढ़वा बाईपास सड़क निर्माण कार्य है बाधित, हो रही है तुष्टिकरण: डॉ बिरेन्द्र साहु

360° Ek Sandesh Live

Eksandeshlive Desk
रांची: हरमू रोड स्थित किशोरगंज मंगलवार को विहिप प्रांत कार्यालय, शक्ति आश्रम में प्रेस वार्ता को संबोधन करते हुए विहिप प्रांत मंत्री डॉ० बिरेंद्र साहू ने कहा कि झारखंड के गढ़वा जिला के अचला नवाडीह गांव के खाता संख्या – 114, प्लॉट संख्या – 139, रकबा – 0.69 एकड़ में अवैध कब्रिस्तान से गुजर रही सड़क में 100 मी० कार्य बाधित हैं। रेहला गढ़वा राष्ट्रीय राजमार्ग लगभग 23 किलोमीटर लंबी है। जो गढ़वा शहर का बाईपास है, इस बाईपास का कार्य लगभग पूर्ण कर लिया गया है। परियोजना गढ़वा जिले के अचला नावाडीह गांव से मौजूद अवैध कब्रिस्तान से होकर गुजर रहा है। राज्य सरकार की तुष्टीकरण के कारण यह कार्य अभी तक बाधित है।
अवैध कब्रिस्तान को बचाने के लिए फ्लाईओवर निर्माण करने के प्रस्ताव पर विश्व हिंदू परिषद आपत्ति जताते हुए कहा कि जनता की गाढ़ी कमाई के पैसों का दुरुपयोग करने का कार्य सरकार न करे। और सभी लोगों में सामान्य निति अपनाने का कार्य करे।
डॉ० साहू ने कहा कि इस सन्दर्भ में आदरणीय नितिन गड़करी जी सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय, भारत सरकार को विश्व हिंदू परिषद ने एक पत्र देकर फ्लाई ओवर निर्माण के कार्य को स्थगित कर अवैध कब्रिस्तान को हटाकर ही मार्ग निर्माण करने का आग्रह किया है।
इस प्रेस वार्ता में प्रांत मंत्री डॉ. बिरेंद्र साहू, प्रांत सहमंत्री रंगनाथ महतो, प्रांत प्रचार प्रसार सहप्रमुख प्रकाश रंजन, विवेकानंद नगर अध्यक्ष जयंत कुमार झा, संतोष कुमार मिश्रा, मुख्य रूप से उपस्थित थे।