अवैध शराब के खिलाफ सिमडेगा पुलिस का अभियान, 1624 किलो जावा महुआ नष्ट

360° Ek Sandesh Live


सिमडेगा। जिले में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ सिमडेगा पुलिस द्वारा लगातार जागरूकता एवं छापामारी अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 24 सितंबर से 30 सितंबर 2026 तक जिले के विभिन्न थाना एवं ओपी क्षेत्रों में थाना/ओपी प्रभारियों के नेतृत्व में विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए 1624 किलोग्राम जावा महुआ एवं 2 लीटर महुआ शराब को नष्ट किया। इसके अलावा अवैध शराब निर्माण में उपयोग की जा रही भट्ठियों को भी नष्ट किया गया। पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध शराब के कारोबार में लगे लोगों में हड़कंप की स्थिति है। सिमडेगा पुलिस ने जिलेवासियों से अपील की है कि अवैध शराब की रोकथाम और नशामुक्त समाज के निर्माण में पुलिस का सहयोग करें। अपने आसपास अवैध शराब के निर्माण अथवा बिक्री की जानकारी मिलने पर इसकी सूचना पुलिस नियंत्रण कक्ष के मोबाइल नंबर पर देने की अपील की गई है। पुलिस ने कहा कि सामूहिक सहयोग से ही जिले को नशामुक्त बनाने की दिशा में प्रभावी कदम उठाया जा सकता है।

Spread the love