अयोध्या से आए अक्षत कलश की निकाली गई शोभा यात्रा

Politics

Eksandeshlive Desk

लोहरदगा: अयोध्या से आए अक्षत कलश वितरण कार्यक्रम के निमित विश्व हिंदू परिषद, दुर्गा वाहिनी, मातृ शक्ति गायत्री परिवार की बहनों द्वारा शोक विनाशक संकट मोचन हनुमान मंदिर से शोभा यात्रा निकाली गई।जो गुजरी बाजार से ठाकुरबाड़ी मंदिर, शिव मंदिर,राधा कृष्ण मंदिर, मां काली मंदिर, हनुमान मंदिर, जगन्नाथ मंदिर, से होते हुए गायत्री मंदिर पहुंची जहां कलश रखा गया। शोभा यात्रा में गायत्री शक्तिपीठ के मुख्य प्रबंध ट्रस्टी प्रो० गोविंद साहू, सतीश ठाकुर, प्रकाश महतो, पिंकी जयसवाल, ममता देवी, आकांक्षा साहू, रीमा अग्रवाल, उषा देवी, उमा देवी, नीतू देवी, लक्ष्मी देवी, चिंता देवी, उमा दास राजेश अग्रवाल बजरंग दल संयोजक सचिन कुमार साहू जी स गौ रक्षा प्रमुख चांदन गोप जी नगर सहसंयोजक राज साहू जी बजरंग दल पूर्व संयोजक प्रमोद प्रजापति , विश्व हिंदू परिषद पूर्व उपाध्यक्ष अशोक काँस्यकार, हसमुख रंजन, दीपक साहू तथा अन्य सभी राम भक्त शामिल थे।

Spread the love