भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष व महामंत्री की मासिक बैठक सम्पन्न

Politics

Eksandeshlive Desk

लोहरदगा : भारतीय जनता पार्टी लोहरदगा जिला की जिला पदाधिकारी,मोर्चा जिला अध्यक्ष महामंत्री,मंडल अध्यक्ष महामंत्री की मासिक बैठक जिलाध्यक्ष मनीर उराँव की अध्यक्षता में बक्सीडीपा भाजपा कार्यालय में मंगलवार को आयोजित की गई । बैठक में जिलाध्यक्ष मनीर उराँव, पुर्व मंत्री सधनु भगत, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ओम प्रकाश सिंह,पुर्व जिला अध्यक्ष ब्रज बिहारी प्रसाद, राजकिशोर महतो एव उपस्थित सभी पार्टी पदाधिकारियों ने महा पुरूषो को पुष्प अर्पित कर वन्देमातरम गीत गायन के साथ बैठक की कार्यवाही प्रारंभ की गई। बैठक के उद्बोधन मे जिलाअध्यक्ष मनीर उराँव ने उपस्थित कार्यकर्ताओं से कहा आगामी 15 नवम्बर को जनजातीय गौरव दिवस पर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खूँटी आगमन पर जिले के सभी कार्यकर्ताओं की मेहनत के दम पर कार्यक्रम मे अपेक्षा के अनुरुप उपस्थिति रही इसके लिये सभी कार्यकर्ता बधाई के पात्र हैं। जिलाध्यक्ष ने कहा कि जिले के कुछ स्थानो पर अत्यधिक संख्या मे बांग्ला देशी घुसपैठियो की तादात दिन -प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। ये घुसपैठिये हजार-दो-हजार रुपये खर्च कर अपना राशन कार्ड भी फर्जी तरीके से बनवाकर हमारे 1932 के खतिहानी रैयत, मुलवासियो के हक,हकुक और अधिकार को मारने के लिये तुले हुए हैं,एसे लोगो को सरक्षण सत्ताधारी दल के कुछ छुटभईये को भी प्राप्त है। भारतीय जनता पार्टी एसे बाहरी घुसपैठियों के लिये चरण बद्ध रुप से आन्दोलन कार्यक्रम की रूपरेखा तय आज की बैठक मे कर रही है और इसके लिये एक विशेष कमिठी का गठन किया जा रहा है।
बैठक में सभी मंडल की बैठक हेतू तिथि निर्धारित की गई। बैठक के सम्बोधन मे पुर्व मंत्री सधनु भगत ने कहा कि आज एक साजिश के तहत् बड़ी संख्या में आदिवासियो के जमीन एवं जीएम लैंड पर भी कार्यालय को मोटे रकम देकर भोले-भाले आदिवासियों की जमीन को हड़पने का कार्य किया जा रहा है,भाजपा इसकेलिए भी चरणबद्ध रुप से अन्दोलन चलायेगी । बैठक में पुर्व किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह ने राज्य सरकार के किसान विरोधी नीति की अलोचना करते हुए कहा कि अभी तक राज्य सरकार जिले में धान क्रय केंद्र नहीं खोले जाने से जिले के किसान को आर्थिक तंगीयों को सामना करना पड़ रहा है जल्द ही भाजपा राजभवन को इस विषय को अवगत कराएगी। बैठक को पुर्व जिलाध्यक्ष ब्रज बिहारी प्रसाद व राजकिशोर महतो ने भी सम्बोधित कीया,वही बैठक मे उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने अपनी -अपनी सुझाव भी दिये। बैठक का वृत जिला उपाध्यक्ष नीरज कुमार नलिन ने लिया।‌ वही संचालन जिला महामंत्री बालकृष्णा सिंह व धन्यवाद ज्ञापन महामंत्री राजकुमार वर्मा ने किया। बैठक में जिले के पुर्व दिनों में दिवंगत कार्यकर्ता राखी देवी कुडु,राजेन्द्र भारती माराडीह,किस्को ज्ञान प्रसाद साहू,लोहरदगा नगर सुषमा अग्रवाल,कैरो से जनसंघ कार्यकर्ता रमेश महतो व जलेश्वर ठाकुर, लोहरदगा ग्रामीण प्रखंड के पुर्व मुखिया भैया गन्धर्व नाथ शाहदेव के आकस्मिक निधन पर 02 मिनट का शोक संवेदना प्रकट किया गया।
उक्त बैठक में उपरोक्त के अलावा जिला उपाध्यक्ष हर्षनाथ महतो, समेला भगत, सुरज मोहन साहू , नवीन कुमार टिंकु,भारती सिन्हा कलावती देवी,अनिल उराँव,सरोज प्रजापति,मनीष शिखर,अशोक साहू,सुरेश बैठा, परमेश्वर भगत,अमित लोहरा, सुदामा प्रसाद,अमरेश भारती, विवेक सोनी,सुरज दशौंधी, मुकेश साहू, लखन उराँव, मनोज साहू,कृष्णा मोदी,यदुनन्दन तिवारी,शंकर प्रजापति, नसीर आलम, रजनीश कुमार सिंह, मंगरा उराँव इत्यादि कार्यकर्ता बैठक मे उपस्थित थे।