बंद खदान में डूबे बालक का नहीं मिला शव

360° Ek Sandesh Live

SADDAM HUSAIN

शिकारीपाड़ा/दुमका: जिले के शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के चित्रागढ़िया गांव में स्थित बंद पड़े एक पत्थर खदान में शनिवार को दोपहर बाद डुबे 5 वर्षीय बालक अयान अंसारी का सोमवार को भी अता-पता नहीं चला। सोमवार सुबह ही देवघर से एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और बोट तथा गोताखोरों की मदद से दिनभर उक्त खदान में बच्चे की शव को तलाश किया परंतु कामयाबी हाथ नहीं लगी।

 बताते चलें कि शनिवार को दोपहर बाद अपनी मां के साथ गए 5 वर्षीय अयान अंसारी उक्त खदान में डूब गया था जिस पर ग्रामीणों ने अपने स्तर से काफी खोजबीन की परंतु सफलता नहीं मिली। प्रशासन को सूचना मिलने के बाद रविवार को प्रशासन ने मसानजोड़ से तैराकों की टीम को बुलाया परंतु वह भी असफल रहे, इससे आक्रोर्षित होकर ग्रामीणों ने दुमका रामपुरहाट मुख्य पथ को घंटों तक जाम कर दिया था और एनडीआरएफ की टीम को बुलाने की मांग रखी थी। प्रशासन ने आश्वासन दिया था कि एनडीआरएफ की टीम आकर खोजबीन करेगी प्रशासन के वादे के अनुरूप एनडीआरएफ की टीम सोमवार को घटनास्थल पर पहुंची और अपने संसाधनों से दिनभर खदान में बच्चे की शव को तलाशा परंतु शाम तक बच्चे का शव बरामद नहीं हो सका था। इससे बच्चों के परिजनों और ग्रामीणों में मायूसी देखी गई। मौके पर दुमका डीएसपी विजय कुमार, अंचल अधिकारी शिकारीपाड़ा कपिल देव ठाकुर एवं शिकारीपाड़ा थाना प्रभारी अमित कुमार लकड़ा मौजूद थे।

Spread the love