बारिश के कारण भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा एकदिवसीय मैच रद्द

Sports

Eksandeshlive Desk

हैमिल्टन: भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मुकाबला लगातार बारिश के कारण रद्द कर दिया गया। अंपायरों ने मौसम और मैदान की स्थिति का जायजा लेने के बाद मंगलवार को खेल नहीं कराने का फैसला किया। इसके बाद दोनों टीमों के कप्तानों को निर्णय की जानकारी दी गई और खिलाड़ियों ने एक-दूसरे से हाथ मिलाकर मुकाबला समाप्त होने की औपचारिकता पूरी की। हालांकि बारिश कुछ देर के लिए जरूर रुकी थी, जिसके बाद टॉस भी हुआ था और भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था, लेकिन इसके बाद बारिश फिर शुरु हो गई।

अंपायरों ने काफी इंतजार करने के बाद आखिरकार मैच रद्द करने का फैसला किया। मैच अधिकारियों के अनुसार, लगातार हुई बारिश के कारण मैदान को खेलने लायक बनाने में कम से कम 30 से 40 मिनट का समय लगना था। इसके बावजूद मौसम में सुधार नहीं हुआ और अंततः मुकाबला रद्द करने का फैसला लिया गया। मैच रद्द होने के बाद पांच मैचों की सीरीज में भारत 2-0 से आगे है। इस नतीजे के साथ भारतीय टीम अब सीरीज नहीं हार सकती। न्यूजीलैंड के पास सीरीज बराबर करने का मौका जरूर है, लेकिन इसके लिए उसे बाकी दोनों मुकाबले जीतने होंगे।

Spread the love