बच्चों को जागरूक कर हमारे संविधान को बच्चों तक पहुंचाने का : हरि

360° Ek Sandesh Live States

Ranchi : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी जवाहर बल मंच के तत्वावधान में प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की जयंती सप्ताह चिल्ड्रंस डे सेलिब्रेशन के साथ एक दिव सीय कार्यक्रम की शुरुआत झारखंड के रामगढ़ जिले से आरंभ हुई। इस अवसर पर जवाहर बाल मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ जी भी हरि ने कहा कि हमारा मकसद है बच्चों को उचित प्लेटफार्म देने का बच्चों को जागरूक करने का हमारे संविधान को बच्चों तक पहुंचाने का। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर, वित्त मंत्री डॉ रामेश्वर उंराव,नेशनल कोऑर्डिनेटर संगठन प्रभारी हसन अमान, नेशनल कोऑर्डिनेटर झारखंड इंचार्ज यशवंत पाल, रामगढ़ की पूर्व विधायक ममता देवी मांडर विधायक शिल्पी नेहा तिर्की, आवास बोर्ड के अध्यक्ष संजय लाल पासवान बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे।चिल्ड्रंस डे कार्यक्रम में बच्चों ने कई तरह के कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इसमें बच्चों के द्वारा शहीद भगत सिंह के उपर देशभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रम,सोशल मीडिया से महात्मा गाँधी पंडित जवाहर लाल नेहरू जी के बारे में किये जा रहे दुष्परचार के बारे में बच्चों को जागरूक किया गया।देश के सभी राज्यों के सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति बच्चों ने की। इसमें लगभग 900 बच्चों ने भाग लिया। सभी प्रतिभागियों को मोमेंटम एवं सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया इसमें जो बच्चे नृत्य प्रस्तुत किया उनकी उम्र 8 साल से लेकर 18 साल के बीच में थी।केंद्रीय विद्यालय रामगढ़ एवं ग्लोबल स्कूल राँची के बच्चों ने शानदार प्रदर्शन किया।बच्चों ने हमारे स्वतंत्रता सेनानी की आजादी में योगदान के बारे में सबको जागरूक किया इस कार्यक्रम में पंडित जवाहरलाल नेहरू जी और गांधी एवं बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की फोटो प्रदर्शनी का आयोजन भी किया गया।

Spread the love