भाजपा के निर्वाचित जिला अध्यक्ष रामदेव सिंह भोगता का हंटरगंज में होगा स्वागत

360° Ek Sandesh Live

अशोक अनन्त
हंटरगंज (चतरा): भारतीय जनता पार्टी के निर्वाचित रामदेव सिंह भोगता को पुनः दुबारा चतरा जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओ मे हर्ष व्याप्त है। जगह जगह स्वागत समारोह सह रोड शो का आयोजन किया जा रहा है। इसी के उपलक्ष्य 17 जनवरी दिन शनिवार कौ हंटरगंज प्रखण्ड में स्वागत समारोह सह रोड शो का आयोजन किया गया है। उक्त जानकारी बीजेपी के जिला महामंत्री डाॅ मृत्युंजय कुमार सिंह के द्वारा जारी किया गया है। जिसमें सभी प्रदेश पदाधिकारी एवं सदस्य पूर्व जिला अध्यक्ष जिला पदाधिकारी मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी जिला अध्यक्ष जिला पदाधिकारी सभी मंडल अध्यक्ष एवं हंटरगंज, पांडेयपुरा, जोरी के मंडल समिति से इस अवसर पर शामिल होने का आग्रह किया गया है। 17 जनवरी को समय 9 बजे प्रतापपुर मोड़ पर भाजपा नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष रामदेव सिंह भोगता का स्वागत किया जाएगा साथ ही हंटरगंज में रोड शो होगा उसके बाद कोल्हुआ पहाड़ पर माता कौलेश्वरी का दर्शन पूजन पुनः 01 बजे दिन में कोलेश्वरी पहाड़ के नीचे हटवरिया पंचायत भवन के पास सम्मान समारोह एवं विकसित भारत पर संगोष्ठी तथा वनभोज का कार्यक्रम होगा। जिसमें चतरा के सांसद कालीचरण सिंह, विधायक जनार्दन पासवान, सिमरिया विधायक कुमार उज्ज्वल सहित कई भाजपा के वरिष्ठ नेता उपस्थित रहेंगे। इस अवसर पर भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं को सादर आमंत्रित किया गया है।

Spread the love