भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने की सांसद पप्पू यादव के बयान की निंदा

Politics

Eksandeshlive Desk

रांची : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने बिहार के पूर्णिया सांसद पप्पू यादव के बयान की निंदा की है। मरांडी ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पोस्ट पर लिखा है कि देश की राष्ट्रपति और हमारे संथाल आदिवासी समाज की गौरव, द्रौपदी मुर्मू के खिलाफ कांग्रेस समर्थित सांसद पप्पू यादव ने रबर स्टांप जैसे बेहद आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया है। इसकी जितनी निंदा की जाए, वह कम है।

उन्होंने कहा कि पप्पू यादव से गलबहियां करने वाले और झारखंड में उन्हें जेड श्रेणी की सुरक्षा देने की तैयारी कर रहे हेमंत सोरेन क्या अपने बदजुबान मित्र से आदिवासी समाज की सम्मानित महिला का अपमान करने पर माफ़ी मंगवाएंगे? या फिर अपनी भाभी सीता सोरेन के अपमान को नजरअंदाज करने की तरह इस बार भी चुप्पी साध लेंगे?