भाजपा राष्ट्र की सुरक्षा पर कितनी गंभीर : राजेश ठाकुर

360° Ek Sandesh Live Politics


sunil verma
रांची: संसद में हुई भारी चुक पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि मोदी की गारेंटी एक बार फिर से धरासाई हुई। उन्होंने कहा कि यह गंभीर मामला है और इस गंभीर मामले पर भी गृहमंत्री का बयान देने से इंकार करना इस बात को बताता है कि राष्ट्रवाद का ढोंग रचने वाली भाजपा राष्ट्र की सुरक्षा पर कितनी गंभीर है। उन्होंने कहा कि आज ही के दिन 22 वर्ष पूर्व संसद में हमला हुआ था और हमारे कई सुरक्षा कर्मी उस हमले में शहीद हुए और पुन: 22 वर्ष बाद इस घटना का पुनार्वृति होना यह बिलकुल दुखद है। प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि देश के गृहमंत्री लगातार देश संभालने में असफल साबित हो रहे हैं। वो अविलंब इस्तीफा दें। इसके साथ ही भाजपा सांसद प्रताप सिम्हा को तत्काल गिरफ्तार किया जाए क्योंकि उन्हीं के अनुशंसा पर युवकों को संसद दीर्घा के लिए पास निर्गत किया गया था।