भारत के पर्यटक काठमांडूृ के बजाय पशुपति के दर्शन के लिए बीरगंज पहुचे: राजेशमान सिंह

360° Ek Sandesh Live Religious


नेपाल स्थित बीरगंज महानगरपालिका के मेयर राजेशमान सिंह से एक संदेश के नेपाल ब्यूरो आशुतोष झा की विशेष बातचीत

काठमांडू: नेपाल की आर्थिक नगरी बीरगंज महानगरपालिका के मेयर राजेशमान सिंह ने कहा है कि भारत के पर्यटकों, श्रद्धालुओं तथा मधेश प्रदेश के पर्यटकों व श्रद्धालुओं को अब पशुपतिनाथ के दर्शन के लिए काठमांडू में धक्के खाने से बेहतर है की वे बीरगंज चीनी मिल के परिसर में स्थित बाबा छोटे पशुपतिनाथ मंदिर का दर्शन करें। बीरगंज महानगरपालिका के मेयर के रूप में जब से राजेशमान सिंह चुने गए हैं, इस महानगर का चहुमुखी विकास हुआ है और यह महती कार्य अनवरत रूप से जारी है। मेयर राजेशमान सिंह ने खास बातचीत में कहा कि प्रसिद्ध गहवा माता मंदिर ही नहीं, अन्य कई भगवती के बीरगंज में शक्तिपीठ हैं जिनके पुनरोद्धार का बीड़ा उन्होंने उठाया है। सिंह ने कहा कि गहवा माता के आसपास के क्षेत्रों को ही नहीं बल्कि पूरे बीरगंज में भव्य लाइटिंग का प्रबंध किया जा चुका है। सड़कों का समुन्नत तरीके से कायाकल्प हुआ है। बीरगंज के अन्य शक्तिपीठों के महत्व पर प्रकाश डालते हुवे उन्होंने कहा कि गहवा माता सहित भगवती के सात विग्रह यहां विराजमान हैं जिनके कार्याकल्प का कार्य चल रहा है। स्मरणीय है कि राजेशमान सिंह ने मेयर बनने के बाद सर्वाधिक ध्यान धार्मिक और सांस्कृतिक विरासतों को उच्च स्तर का बनाने पर दिया है। इनके अनुसार बीरगंज के बिरता माई,राधे माई,भूटन देवी,विन्ध्यवासिनी माता,गढ़ी माई के सम्यक विकास किये जा रहें हैं। बीरगंज महानगर के साफ सफाई का जिक्र करते हुवे उन्होंने कहा कि महानगरपालिका ने आदर्श मिशन की तरह स्वच्छता के कार्यक्रम को अपनाया है। मेयर सिंह का दावा है कि ऐसी सफाई कहीं और नहीं मिलेगी। बीरगंज महानगरपालिका के मेयर राजेशमान सिंह ने कहा कि प्रभु श्रीराम अपनी अर्धांगिनी भगवती सीता के साथ अब नेपाल में भी विराजमान हैं। उन्होंने बीरगंज में 22 जनवरी को ही प्राण प्रतिष्ठित राम जानकी मंदिर की महत्ता पर प्रकाश डालते हुवे कहा कि जिस पत्थर व शिल्प कला से अयोध्या में प्रभु श्रीराम की प्रतिमा स्थापित हुई है,उसी तरह यहां की भी मूर्ति है। इसी प्रकार बीरगंज के छोटे पशुपतिनाथ मंदिर में स्थापित भगवान शिव का लिंग वही है जो काठमांडू स्थित बाबा पशुपतिनाथ का है। मेयर राजेशमान सिंह ने भारतीय पर्यटकों एवम श्रद्धालुओं से आग्रह किया कि वे बीरगंज के धार्मिक,सांस्कृतिक और पौराणिक महत्वों को समझें तथा यहां आकर अपने त्रिदिवसीय प्रवास में सभी मनोकामनाएं पूर्ण करें। स्मरण रहे कि दशकों से बीरगंज के भूमाफियाओं के कब्जे में रहने वाले राम-जानकी मंदिर को मुक्त कराकर मेयर सिंह बीरगंज की जनता में अत्यधिक लोकप्रिय हो गए हैं।